फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rapist sentenced to 10 years

लखनऊ: दुष्कर्मी को 10 साल की सजा

Sat, 18 Feb 2023 05:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 18 Feb 2023 05:42 PM IST
विज्ञापन
Rapist sentenced to 10 years
अपर सत्र न्यायाधीश ने सुनाया निर्णय
विज्ञापन

अभियुक्त पर 18 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। पॉक्सो कोर्ट ने मिल एरिया थाना क्षेत्र से जुड़े नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के एक मामले में दोषसिद्ध होने पर अभियुक्त को 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 18 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। यह फैसला जिला एवं सत्र न्यायालय स्थित पॉक्सो कोर्ट संख्या तीन के अपर सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार तिवारी ने शुक्रवार को सुनाया।
अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव व आलोक कुमार त्रिपाठी के मुताबिक मामले की रिपोर्ट पीड़िता के पिता ने थाना मिल एरिया में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार 20 मार्च 2017 की सुबह छह बजे वादी की 15 वर्षीय बेटी हाईस्कूल की परीक्षा देने गई थी। वापस न आने पर ढूंढना शुरू किया तो पता चला कि रूपामऊ में मिठाई की दुकान चलाने वाला राजकुमार बंगाली उसकी पुत्री को अपहृत कर ले गया। मिलने पर पीड़िता ने बयान में दुष्कर्म करने की बात भी कही।
विज्ञापन

पुलिस ने विवेचना के बाद राजकुमार बंगाली उर्फ उज्जवल के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त को कैद व अर्थदंड की सजा सुनाई। कोर्ट ने अर्थदंड जमा होने पर संपूर्ण राशि बतौर क्षतिपूर्ति पीड़िता को देने का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed