{"_id":"5da7f9ea8ebc3e017768c60b","slug":"rapist-got-life-inprisonment-in-rape-with-six-years-old-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: छह साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में 10 दिन में सुनवाई पूरी, दोषी को उम्रकैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रायबरेली: छह साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में 10 दिन में सुनवाई पूरी, दोषी को उम्रकैद
Thu, 17 Oct 2019 10:49 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 17 Oct 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में करीब एक माह पहले छह साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले को कोर्ट ने बुधवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 22 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। यह फैसला बुधवार को पॉक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश विजय पाल ने महज 10 दिनों की सुनाई के बाद सुनाया।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता के अनुसार बीते 17 सितंबर को उसकी छह साल की बेटी के साथ पड़ोसी राममिलन लोध उर्फ पुल्ली ने दुष्कर्म किया था। कोर्ट ने दोषी को सजा सुनाते हुए जुर्माने की राशि में से 12 हजार रुपये पीड़िता को देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
छह दिन में पूरी हुई थी विवेचना
मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के छह दिनों में ही विवेचना पूरी कर ली गई। विवेचक सीओ महराजगंज विनीत सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच पूरी कर आरोपी के खिलाफ 23 सितंबर को चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी।
विज्ञापन
कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ 26 सितंबर को आरोप निर्धारित करते हुए 28 सितंबर से गवाही की प्रक्रिया शुरू कराई थी।