{"_id":"9267e28fd742ba084286ec8abf7e9b1f","slug":"rapist-father-and-son-beaten-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्मी बाप-बेटे को जज से पहले वकीलों ने दी सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्मी बाप-बेटे को जज से पहले वकीलों ने दी सजा
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Fri, 06 Sep 2013 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस साल तक बेटी से दुष्कर्म के आरोपी बाप-बेटे और जघन्य अपराध में शामिल मां को बृहस्पतिवार को पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची।
विज्ञापन
इस दौरान वकीलों ने तीनों को घेर लिया और पीटने लगे। बाद में महिला थाने की एसओ ने फोर्स बुलाकर आरोपियों को बचाया।
डेढ़ घंटे चले बवाल के बाद बमुश्किल आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा सका। प्रभारी विशेष एसीजेएम कमलापति ने आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में 18 सितंबर तक जेल भेज दिया है।
मंगलवार को मुख्यमंत्री जनता दर्शन में पहुंची युवती ने अपने बाप और भाई पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाया था। युवती की आपबीती सुनकर स्तब्ध रह गए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे के साथ ही मां को भी गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
इसके बाद बृहस्पतिवार को आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट ले जाया गया। परिसर में घुसते ही वकीलों ने आरोपियों की घेरकर धुनाई शुरू कर दी।
महिला थाने की एसओ शिवा शुक्ला ने एक बटालियन पीएसी और वजीरगंज, अमीनाबाद व चौक से पुलिस फोर्स बुलाकर स्थिति संभाली। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद आरोपियों को चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में 18 सितंबर तक जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन ने की निंदा
लखनऊ बार एसोसिएशन के मंत्री रमेश प्रसाद तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश कुमार तिवारी, संयुक्त सचिव शिशिर चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष रणधीर सिंह ने आरोपियों को समाज का कलंक बताते हुए तथा मुकदमे की शीघ्र सुनवाई कर कठोरतम सजा दिए जाने की मांग की है।
उधर, वकीलों ने एसओ अलीगंज रहे तौफीक खान की भी निंदा करते हुए कहा कि समाज का रक्षक जब भक्षक बनकर अपनी महिला सहकर्मी के साथ अभद्रता कर रहा है तो समाज में कोई सुरक्षित नहीं है।