{"_id":"585504b44f1c1b676f64d2de","slug":"rapist-died-in-accident-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप की कोशिश करने वाले चाचा की मौत पर यह बोली पीड़िता...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप की कोशिश करने वाले चाचा की मौत पर यह बोली पीड़िता...
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Sat, 17 Dec 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालकटोरा में मुंहबोली भतीजी से रेप की कोशिश में असफल होने के बाद उसे चाकू से लहूलुहान करके भागे जंग बहादुर यादव की चंद घंटे बाद ही मलिहाबाद में सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन
पीड़िता ने इसे कुदरत का इंसाफ बताया है। तालकटोरा इंस्पेक्टर सियाराम ने बताया कि वारदात के बाद जंग बहादुर रहीमाबाद चला गया था। यहां उसने शराब पी और करीब चार बजे बाइक से गहदो रोड पर चल दिया। तरौना मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
राहगीरों ने जंग बहादुर को तड़पते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी। मलिहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। तलाशी में उसके पास से हरदोई के कासिमपुर भिठौली गांव का पता लिखा वोटर आईडी मिला।
विज्ञापन
उधर, देर रात तालकटोरा इंस्पेक्टर सियाराम ने मलिहाबाद में दबिश देकर जंग बहादुर के भाई को पकड़ लिया। शुक्रवार सुबह जंग बहादुर का एक्सीडेंट होने की जानकारी पाकर पुलिस मॉर्च्युरी पहुंची, जहां उसके भाई ने शव की शिनाख्त की।