फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rapist died in accident in lucknow

रेप की कोशिश करने वाले चाचा की मौत पर यह बोली पीड़िता...

Sat, 17 Dec 2016 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 17 Dec 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
rapist died in accident in lucknow
डेमो - फोटो : DEMO Pics

तालकटोरा में मुंहबोली भतीजी से रेप की कोशिश में असफल होने के बाद उसे चाकू से लहूलुहान करके भागे जंग बहादुर यादव की चंद घंटे बाद ही मलिहाबाद में सड़क हादसे में मौत हो गई। 

विज्ञापन


पीड़िता ने इसे कुदरत का इंसाफ बताया है। तालकटोरा इंस्पेक्टर सियाराम ने बताया कि वारदात के बाद जंग बहादुर रहीमाबाद चला गया था। यहां उसने शराब पी और करीब चार बजे बाइक से गहदो रोड पर चल दिया। तरौना मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


राहगीरों ने जंग बहादुर को तड़पते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी। मलिहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। तलाशी में उसके पास से हरदोई के कासिमपुर भिठौली गांव का पता लिखा वोटर आईडी मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, देर रात तालकटोरा इंस्पेक्टर सियाराम ने मलिहाबाद में दबिश देकर जंग बहादुर के भाई को पकड़ लिया। शुक्रवार सुबह जंग बहादुर का एक्सीडेंट होने की जानकारी पाकर पुलिस मॉर्च्युरी पहुंची, जहां उसके भाई ने शव की शिनाख्त की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed