फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rapid disposal of pending demands of sanitation workers: Ashutosh Tandon

सफाई कर्मचारियों केलंबित मांगों का तेजी से करे निस्तारण : आशुतोष टंडन

Wed, 24 Mar 2021 08:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 24 Mar 2021 08:07 PM IST
विज्ञापन
Rapid disposal of pending demands of sanitation workers: Ashutosh Tandon
स्थानीय निकाय निदेशालय के सभागार में बैठक में आशुतोष टंडन - फोटो : अमर उजाला
लंबे समय से लटकी सफाई कर्मचारियों की मांगों के संबंध में नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई। जिसमें राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ अवस्थी ने मंत्री को 6 सूत्री मांगे सौंपते हुए उसके तत्काल निस्तारण की मांग की। इन मांगों में सफाई कर्मचारियों के रिक्त 50 हजार से अधिक पदों पर भर्ती करने में अन्य मांगे शामिल हैं। वहीं मंत्री ने नगर विकास विभाग के अधिकारियों को सभी मांगों का त्वरित निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


स्थानीय निकाय निदेशालय के सभागार में हुई बैठक में नगर विकास मंत्री ने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं से संबंधित मांगों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को ईपीएफ, ईएसआई और श्रम नियमों का कड़ाई से पालन करने के भी निर्देश दिए हैं। इस संबंध में सभी नगर निकायों को भी आदेश जारी करने को कहा है। बैठक में सफाई कर्मचारी आयोग ने अध्यक्ष ने मंत्री को अवगत कराया कि कई मांगों पर तो शासन स्तर पर सहमति बनने के बाद भी शासनादेश जारी नहीं हो पाया है। जबकि इस बारे में पिछले साल हुई बैठक में सहमति बन चुकी थी।
विज्ञापन


मंत्री ने अपर मुख्य सचिव नगर विकास डॉ रजनीश दूबे को सफाई कर्मचारियों की मांगों का परीक्षण करके उसका शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। बौटक में सचिव नगर विकास अनिल कुमार (तृतीय), प्रभारी निदेशक स्थानीय निकाय रश्मि सिंह, सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह धानुक समेत आयोग के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई कर्मचारी आयोग ने रखी ये 6 मांगे
- नगर निकायों में रिक्त 50 हजार पदों पर संविदा सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाए
- सफाई कर्मचारियों के सेवाकाल में निधन पर मृतक आश्रित को उसकी योग्यता के मुताबिक नियुक्ति मिले
-नगर निकायों व विकास प्राधिकरणों की नजूल भूमि बसे सफाई कर्मचारियों को मालिकाना हक दिया जाए
- सफाई कर्मचारियों को सातवें वेतन का लाभ दिलाया जाए।
- सेवानिवृत्त व मृतक सफाई कर्मचारियों के देय अवशेषों व पेंशन के प्रकरणों का निस्तारण कराया जाए
- संविदा कर्मचारियों की भविष्यनिधि की कटौती करने व ईएसआई व नियमित कर्मचारियों के आयुष्मान कार्ड बनवायें जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed