'लड़कियां सहमति से बनाती हैं शारीरिक संबंध'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैक्सफेड के चेयरमैन तोताराम यादव ने यह कहकर अखिलेश सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं कि बलात्कार नहीं होते, बल्कि आपसी सहमति से बने संबंधों को बलात्कार का रूप दे दिया जाता है।
यही नहीं, सपा मुखिया मुलायम सिंह के खासे नजदीकी माने जाने वाले तोताराम यादव ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी विदेश यात्राओं से देश को लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी प्रदेश की तरक्की के लिए विदेश यात्राएं कर रहे हैं।
मोदी का पुतला नहीं फूंका जाना चाहिए
शनिवार को जिला कारागार में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के बाद वह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि जिले में बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं तो उन्होंने बिना सोचे-समझे कह दिया कि बलात्कार होते ही नहीं हैं।
आपसी सहमति से बनने वाले संबंधों को ही बलात्कार का रूप दे दिया जाता है। सपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंके जाने के सवाल पर कहा कि पुतला नहीं फूंका जाना चाहिए।
मोदी की विदेश यात्राओं के सवाल पर बोले कि विदेश यात्रा से देश को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री भी प्रदेश की तरक्की के लिए विदेश यात्रा कर रहे हैं। सपा मुखिया के नजदीकी माने जाने वाले तोताराम यादव के बयान से सपा सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।