{"_id":"6702a0c9c6c826152400d92a","slug":"raped-a-relative-girl-on-the-pretext-of-marriage-lucknow-news-c-13-knp1002-903952-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शादी का झांसा देकर रिश्तेदार युवती से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शादी का झांसा देकर रिश्तेदार युवती से किया दुष्कर्म
Sun, 06 Oct 2024 08:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 06 Oct 2024 08:08 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। शादी का झांसा देकर प्रॉपर्टी डीलर ने दूर की रिश्तेदार युवती से दुष्कर्म किया। कुछ दिनों के बाद शादी से मुकर गया और धमकी दी। पीड़िता ने शनिवार को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने आजमगढ़ के जहानगंज निवासी प्रॉपर्टी डीलर रोमी कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। रोमी मौजूदा समय में सुशांत गोल्फ सिटी में अपार्टमेंट में रह रहा है।
गोमतीनगर इलाके में रहने वाली युवती कुछ समय पहले दिल्ली में नौकरी करती थी। रोमी ने लखनऊ में नौकरी दिलाने की बात कही। इंटरव्यू के लिए बुलाया और बहाने से उनको फ्लैट पर ले गया। वहां शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उनका शोषण करता रहा। इस बीच युवती की लखनऊ के अस्पताल में नौकरी लग गई। आरोप है कि रोमी ने एक दिन दोस्त की बर्थडे पार्टी में उन्हें होटल में बुलाया और दुष्कर्म किया। शादी की बात कहने पर वह धमकाने लगा। इसके बाद आरोपी ने गांव जाकर दूसरी युवती से सगाई कर ली।