फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape with minor

हाथ पकड़कर घर में खींचा और किया घिनौना काम

Tue, 10 Mar 2015 05:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रावस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रावस्ती Updated Tue, 10 Mar 2015 05:19 PM IST
विज्ञापन
rape with minor

गिलौला थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी सोमवार को पिता संग थाने पहुंची और पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही एक युवक पर सामान मंगाने के बहाने घर में बुलाकर दुष्कर्म करने व विरोध पर पीटने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गिलौला पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने कहा है कि वह अनुसूचित जाति की सोलह वर्षीय किशोरी है।
विज्ञापन


होली के दिन शाम को वह घर से सामान लेने दुकान जा रही थी। इस दौरान पड़ोसी युवक सामान मंगाने के लिए पैसा देने के बहाने पीड़िता को अपने घर बुला ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर नहीं मिला आरोपी

rape with minor

युवक के घर में कोई सदस्य न होने के कारण उसने हाथ पकड़ कर पीड़िता को घर में खींच लिया। विरोध करने पर न सिर्फ उसे पीटा, बल्कि उससे दुष्कर्म भी किया।

ऐसे में पीड़िता ने पुलिस से मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इस बारे में गिलौला थाने में तैनात एसआई नवीन मिश्र बताते हैं कि जांच के लिए मौके पर गया था।

आरोपी मौके पर नहीं मिला। जांच की जा रही है। आरोप की पुष्टि होने पर मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed