फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape with daughter

पिता छह महीने से मासूम के साथ कर रहा था दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 30 Jun 2022 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
rape with daughter
लखनऊ। काकोरी इलाके में 13 साल की नाबालिग बेटी के साथ पिता दुष्कर्म कर रहा था। यह सिलसिला एक दिन नहीं बल्कि छह महीने चलता रहा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। यह आरोप लगाते हुए किशोरी की मां ने थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक काकोरी जितेंद्र बहादुर सिंह के मुताबिक इलाके में रहने वाली एक महिला ने तहरीर दी। जिसमें महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति 13 साल मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म करते हैं। यह सिलसिला पिछले छह महीने से चल रहा है। मासूम जब भी विरोध करती तो उसे जान से मारने की धमकी देते। काफी दिनों तक यह मामला दबा रहा। पिता की हरकतों से परेशान होकर मासूम ने अपनी मां से पूरी वारदात की जानकारी दी।
विज्ञापन

मां का आरोप है कि जब जानकारी हुई तो पिता से इस संबंध में शिकायत की। लेकिन इस पर उसे कोई शर्मिंदगी नहीं हुुई। उसने कहा कि ज्यादा विरोध करोगी तो चारो लड़कियों के साथ करूंगा। इसके बाद सभी को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट करने के बाद वह घर से निकल गया। पीड़िता थाने पहुंची। जहां पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक तहरीर के आधार पर दुष्कर्म, धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed