फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape with 6 year old girl in faizabad

शादी में गई छह साल की बच्ची को बहलाकर दरिंदगी

Tue, 07 Feb 2017 11:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 07 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
rape with 6 year old girl in faizabad
डेमो प‌िक

घटना पूराकलंदर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां सोमवार रात करीब 9:00 बजे 6 साल की बच्ची के साथ प्राथमिक स्कूल के पीछे गेहूं के खेत में रेप किया गया। आरोपी युवक पुलिस हिरासत में हैं। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


भदरसा पुलिस चौकी क्षेत्र के पश्चिमी इलाके के एक गांव में विजय प्रकाश की लड़की की शादी थी। बारात गांव के ही प्राथमिक स्कूल में रुकी थी। बरात में परिजनों के साथ निमंत्रण में आई बालिका भी शामिल थी। 
विज्ञापन


खाना खाने के बच्ची हाथ मुंह धो रही थी। इसी बीच गांव का ही युवक मुकेश उर्फ कुंनन निषाद 19 वर्ष वहां पहुंचा और बच्ची को बहका फुसला कर पैसे की लालच देकर प्राथमिक स्कूल के पिछवाड़े ले गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक युवक ने धमकाते हुए कक्षा दो की छात्रा (बालिका) को चकरोड के किनारे गेहूं के खेत में पटक दिया और रेप की घटना को अंजाम दिया। 

इस बीच बालिका के चिल्लाने की आहट पर आस पास के लोगों में सुगबुगाहट तो हुई, लोग दौड़े भी लेकिन युवक घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया।

वहीं दूसरी ओर खोजबीन मैं निकले पीड़िता के परिजन स्कूल के पास पहुंचे पूछताछ में वहां पता लगा कि एक लड़की के चिल्लाने की आवाज आई तो थी लेकिन पता नहीं चला फिलहाल परिजन प्राथमिक स्कूल के पीछे की तरफ जैसे ही गए बालिका रोती हुई सामने दिखाई पड़ी उसने सारी घटना को बयां कर दिया। 

सूचना पर तत्काल पूराकलंदर थाना प्रभारी और भदरसा चौकी प्रभारी राजेश यादव समेत हमराही सिपाहियो के साथ मौके पर पहुंच गये और परिजनों के साथ बालिका को लेकर रात ही में थाने आए। पीड़िता बालिका की मां ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। 


घटना के बाबत थाना अध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह का कहना है। कि पीड़िता करीब 6 वषीय बालिका को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी युवक मुकेश उर्फ कुंनन पुत्र जानकी प्रसाद को हिरासत में ले लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed