फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rape victim sold out daughter in 3 thousand

रेप पीड़िता ने अपनी बेटी को 3 हजार रुपए में बेचा!

Thu, 16 Apr 2015 03:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,खैराबाद (सीतापुर)
ब्यूरो/अमर उजाला,खैराबाद (सीतापुर) Updated Thu, 16 Apr 2015 03:46 PM IST
विज्ञापन
Rape victim sold out daughter in 3 thousand

उम्र पढ़ने-लिखने की थी। पर उस उम्र में उस पर पड़ोसी की बुरी नजर पड़ गई। वह गर्भवती हो गई। बेटी को जन्म दिया। समाज की परवाह किए बगैर उसने बेटी को पालने की ठानी।...पर गरीबी के आगे हार गई। महज तीन हजार रुपये में बेटी को बेचने को मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन


इंसानियत को शर्मसार करने वाला यह मामला है सीतापुर के खैराबाद कस्बे का। मामला सामने आया तो हड़कंप मच गया। आननफानन पुलिस व प्रशासनिक अफसर पहुंचे। किशोरी ने दो टूक कहा-क्या करती, कैसे पालती...।
विज्ञापन


पड़ोसी युवक ने शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म किया। पिछले साल 27 नवंबर को उसने बच्ची को जन्म दिया। परिवार वालों ने युवक पर शादी के लिए दबाव बनाया। लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से बेच दिया बेटी को

Rape victim sold out daughter in 3 thousand

खैराबाद पुलिस ने पिछले 18 दिसंबर को आरोपी साबित के खिलाफ केस दर्ज किया और उसे 10 जनवरी को जेल भेज दिया गया। तमाम जिल्लतों के बावजूद वह अपनी मासूम बेटी को गले से लगाए रखी।

किशोरी और उसकी मां का कहना है कि उसका परिवार बेहद गरीब है। घर का खर्च चलना मुश्किल होता है। काफी कर्ज है। जिसकी वजह से बच्ची को बेच दिया।

जब मामला सामने आया तो पुलिस ने परिवार पर दबाव बनाया कि वे बेचने की बात से मुकर जाएं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने इसके लिए उस परिवार को जेल भेजने की धमकी भी दी।

सदर की एसडीएम अर्चना द्विवेदी ने बताया कि पीड़िता ने तीन हजार रुपये में बच्ची को बेचने की बात कही है। उसके साथ पूर्व में क्या हुआ, यह मेरा विषय नहीं है, लेकिन वास्तव में किशोरी गरीब है। उसके पास घर के नाम पर सिर्फ झोपड़ी है।

उसे राशन दिला दिया गया है। बीपीएल कार्ड, सरकारी आवास जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। समाजवादी पेंशन योजना का भी लाभ दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed