फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape victim blamed mla on threat

दुष्कर्म पीड़िता ने जेल में बंद भदोही के विधायक विजय मिश्रा पर लगाया धमकी देने का आरोप, मांगी सुरक्षा

Sat, 22 Jan 2022 02:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
rape victim blamed mla on threat
लखनऊ। भदोही के विधायक विजय मिश्रा और उनके बेटे पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता को जेल से धमकी दी जा रही है। शुक्रवार को लखनऊ पहुंची पीड़िता ने मीडिया के सामने विधायक व उसके रिश्तेदारों पर कई संगीन आरोप लगाए। मुंबई में रह रही वाराणसी निवासी पीड़िता ने कहा कि मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के लिए मुंबई में उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। विधायक के परिवारीजन धमकी दे रहे हैं कि टिकट लेेकर फिर जीत जाएंगे। इसके बाद तुम्हारा अंजाम बुरा होगा। पीड़िता ने सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक विजय मिश्रा तो जेल में है, लेकिन पुलिस उसके बेटे विष्णु, पत्नी रामलली और भतीजे को गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोप है कि विजय मिश्रा जेल से और बाहर घूम रहे उसके रिश्तेदार लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कुछ दिन पहले विजय मिश्रा की बेटी-दामाद घर में घुस आए और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि विजय मिश्रा ने मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के लिए पीड़िता व उसके भाई के खिलाफ मुंबई में झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया है कि पीड़िता ने अपने भाई से एक नाबालिग लड़की का दुष्कर्म करवाया है। पीड़िता के मुताबिक विजय मिश्रा जेल से ही चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। वह लगातार धमकी दे रहा है कि उसकी एक पार्टी से टिकट की बात हो गई है। टिकट मिलने के बाद वह फिर से विधायक हो जाएगा। वह पीड़िता को अंजाम भुगतने को तैयार रहने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने स्थानीय पुलिस पर आरोप लगाया कि कार्रवाई न करने से उसकी जान का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed