{"_id":"59be2f354f1c1bb5688b50ab","slug":"rape-victim-attempts-to-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता ने विधानभवन के सामने किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता ने विधानभवन के सामने किया आत्मदाह का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:45 PM IST
विज्ञापन
Demo Picture
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान भवन के सामने शनिवार दोपहर मऊ निवासी दुष्कर्म पीड़िता व हाईस्कूल की छात्रा ने आत्मदाह का प्रयास किया। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़कर महिला थाने भेजा।
विज्ञापन
छात्रा ने दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने के बारे में सीएम को संबोधित प्रार्थनापत्र पुलिस को दिया है।
छात्रा ने बताया कि चार सितंबर को सुबह करीब 11 बजे उसका परिचित विशाल यादव और रामदरश विद्यार्थी शादी की बात कहकर उसे ले गए थे।
नई बाजार में एक मकान में ले जाकर विशाल ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे स्कॉर्पियो कार में बैठाकर खोहिया पट्टी गांव ले जाया गया। कार में कमलेश यादव, धर्मेंद्र यादव, राजकुमार यादव, सुरेंद्र यादव, रामानंद यादव ने घर पर कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
छात्रा कहना है कि बदमाशों का कहना था कि वह रेप का आरोप ललकू यादव और संजय यादव पर लगाकर उन्हें फंसा दे। छात्रा ने मना किया तो राम दरश ने रिवाल्वर तानकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
छात्रा को तीन दिन तक बंधक बना कर रखा गया। तीसरे दिन बदमाश उसे दोहरीघाट थाना ले गए। जहां फर्जी भाई बनाकर उसकी तरफ से पुलिस को प्रार्थनापत्र दिला दिया।
इसके बाद भी उसे छोड़ा नहीं गया। बाद छात्रा की मां ने पुलिस में शिकायत करवाई तो पुलिस ने पांच लाख रुपये लेकर बदमाशों को छोड़ दिया।
जिससे निराश होकर उसने आत्मदाह का फैसला किया। राजधानी पुलिस का कहना है कि उसकी शिकायत दोहरीघाट थाना भेज दी जाएगी।