फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rape victim attempted suicide

Lucknow News: दुष्कर्म पीड़िता ने की खुदकुशी की कोशिश

Thu, 07 Nov 2024 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 07 Nov 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Rape victim attempted suicide
रायबरेली। आरोपियों की धमकी से आहत दुष्कर्म पीड़िता ने बुधवार सुबह घर में खुदकुशी का प्रयास किया। परिजनों के मौके पर पहुंच जाने से महिला की जान बची। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के अनुसार उसने घटना की तहरीर पुलिस को दी थी। बावजूद पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब आरोपी कोर्ट में बयान बदलने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन


ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला 27 जुलाई 2024 को घर पर अकेली थी। उसके ससुर गांव के बाहर बने मकान में थे। आरोप है कि रात लगभग 11 बजे गांव के तीन लोग उसके घर में घुस आए और चाकू के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया था। घटना के दूसरे दिन पीडि़ता कोतवाली पहुंची और तहरीर दी। कार्रवाई के बजाय पुलिस ने मामले को रफादफा कर दिया। इस पर उसने न्यायालय की शरण ली और वाद दायर कर दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को कोर्ट में महिला का बयान दर्ज हुआ है। आरोप है कि बुधवार सुबह आरोपी उसके घर पहुंचे और उसे कोर्ट में बयान बदलने का दबाव बनाया। बयान न बदलने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इससे आहत होकर उसने घर में साड़ी का फंदा बनाया और लटक गई। इसी दौरान उसके घर वाले मौके पर पहुंच गए और उसे नीचे उतार लिया। उसे गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से महिला का नाली का विवाद चल रहा है। बुधवार सुबह झाड़ू लगाने को लेकर विवाद हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। इस दौरान महिला जमीन पर लेटी मिली। महिला के खुदकुशी की कोशिश करने की बात झूठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed