फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rape of teenage girl by intimidation

Lucknow News: डरा-धमका कर किशोरी से दुष्कर्म

Mon, 18 Nov 2024 03:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 18 Nov 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Rape of teenage girl by intimidation
लखनऊ। किशोरी से पड़ोस में रहने वाले युवक ने डरा-धमका कर दुष्कर्म किया। आरोप है कि शिकायत करने पर मड़ियांव पुलिस ने युवक से शादी करने की बात कहते हुए समझौता करा दिया। थाने से निकलकर आरोपी व उसके पिता ने किशोरी के पिता व भाई से मारपीट की। दोबारा शिकायत करने पर पुलिस ने कुछ नहीं किया। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मड़ियांव इलाके में रहने वाली किशोरी के अनुसार, पड़ोस में रहने वाले जीशान नाम के युवक ने कुछ वक्त पहले डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी अक्सर धमकाकर मिलने के लिए बुलाने लगा। विरोध पर घरवालों की हत्या और बदनाम करने की धमकी
विज्ञापन


देने लगा।

एक दिन किशोरी कमरे में रो रही थी। मां ने उसको देखा तो बातचीत की। आपबीती सुनने के बाद परिजन शिकायत लेकर मड़ियांव पुलिस के पास गए। 29 जुलाई को पुलिस ने जीशान को पकड़ा और थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी का किया वादा, थाने से निकलते ही की मारपीट

थाने में जीशान व उसके पिता तौकीर ने किशोरी से शादी की बात कही। किशोरी की मां का आरोप है कि इस पर पुलिस ने उनका समझौता करा दिया। थाने से निकलते ही आरोपी ने शादी से मना कर दिया और मारपीट की। किशोरी की मां ने फिर से शिकायत की, पर पुलिस ने कुछ नहीं किया। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, पर सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर कोर्ट की शरण ली। आदेश होने पर मड़ियांव पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर जीशान व उसके पिता तौकीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed