फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rape of high school student

Lucknow News: हाईस्कूल की छात्रा के साथ दुष्कर्म

Wed, 31 Jan 2024 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 31 Jan 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Rape of high school student
खीरों (रायबरेली)। क्षेत्र की रहने वाली एवं हाईस्कूल की छात्रा के साथ युवक ने न सिर्फ दुष्कर्म किया, बल्कि उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मंगलवार को पीड़ित परिवार एसपी से मिला और कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


खीरों क्षेत्र की रहने वाली महिला ने एसपी को पत्र देकर बताया कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी हाईस्कूल में पढ़ाई करती है। आए दिन युवक उसकी बेटी के साथ छींटाकशी करता था। कुछ दिन पहले युवक फुसलाकर उसकी बेटी को सरेनी क्षेत्र के एक गांव में अपनी बहन के घर ले गया और दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो बना लिया। बेटी ने विरोध किया तो अश्लील वीडियो वायरल करने की बात कही।
विज्ञापन

थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि शीतलाबक्सखेड़ा निवासी मोहित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed