फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape charges on MLAs of UP

11 साल में बनी तीन सरकार पर एक जैसा हाल, किसी न किसी MLA पर लगे ये दाग

Sat, 14 Apr 2018 03:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 14 Apr 2018 03:51 PM IST
विज्ञापन
rape charges on MLAs of UP
डेमो - फोटो : अमर उजाला
ग्यारह साल, तीन सरकार। बसपा, सपा फिर भाजपा। तीनों में ही किसी न किसी एमएलए पर बलात्कार का आरोप। तीनों में दिखा आरोपी विधायकों को बचाने को सियासी संरक्षण। पुलिस का चलन एक जैसा।  उत्तर प्रदेश में कुछ नहीं बदला।
विज्ञापन


खुद को पार्टी विद द डिफरेंस बताने वाली भाजपा की सरकार में भी। कुलदीप सिंह सेंगर ही नहीं, इनसे पहले सपा सरकार में गायत्री प्रसाद प्रजापति और उससे पहले बसपा की सरकार में पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी के मामले में भी यही हुआ। तीनों में ही विधायक पर शिकंजा तब कसा जब सरकार की जमकर फजीहत हो गई।
विज्ञापन

 

मायावती की सरकार में ये थे दागी

rape charges on MLAs of UP
पुरुषोत्तम द्विवेदी - फोटो : डेमो
मायावती की सरकार में बांदा के नरैनी से विधायक पुरुषोत्तम द्विवेदी पर घर में काम करने वाली एक लड़की से बलात्कार के आरोप लगे। इसके बाद भी वह मूंछ पर ताव देते घूमते रहे।

द्विवेदी कहते रहे कि युवती ने मोबाइल सहित घर का कुछ सामान चुरा लिया था जब पूछताछ की तो रेप का आरोप लगा दिया। लड़की के परिवार वाले चिल्लाते रहे, पर सरकारी अमला विधायक को बचाने में जुटा रहा।

सरकार की किरकिरी होनेे के बाद गिरफ्तारी हुई। पुलिस से लेकर शासन तक सत्तारूढ़ दल के विधायक की बोली बोलता नजर आया। हालांकि बाद में द्विवेदी की गिरफ्तारी ही नहीं हुई, बल्कि न्यायालय से सजा भी हुई।

गायत्री प्रजापति पर भी आरोप

rape charges on MLAs of UP
गायत्री प्रजापति
गायत्री प्रजापति सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री भी थे यानी पुरुषोत्तम से ज्यादा पावरफुल।  बलात्कार का आरोप लगा तो रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी वह कैबिनेट मंत्री बने रहे।

ऐसे में गिरफ्तारी का मामला लंबा खिंचना ही था। मामला सर्वोच्च न्यायालय तक गया। उसने तीखी प्रतिक्रिया करने के साथ ही एफआईआर का आदेश दिया।

बावजूद इसके पुलिस को गायत्री 15 मार्च 2017 को तब मिले जब विधानसभा चुनाव के नतीजों से यह तय हो गया कि अब सपा की नहीं, भाजपा की सरकार होगी।
विज्ञापन

और अब सेंगर

rape charges on MLAs of UP
कुलदीप सिंह सेंगर - फोटो : amar ujala
उन्नाव कांड भी दब गया होता अगर जेल में बंद पीड़िता के पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने इस मामले को सुर्खियों में ला दिया। हंगामा बढ़ने पर सरकार ने एसआईटी को जांच सौंपी। काफी जद्दोजहद के बाद अब विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दबोचा है। 

कुलदीप सेंगर के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बयान दिया कि किसी को बख्शा नहीं जाएगा, उसी तरह गायत्री के मामले में भी तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि गायत्री प्रजापति को सरेंडर कर देना चाहिए।

पुरुषोत्तम के मामले में भी जब चारों तरफ से शिकंजा कस गया तो तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि वह किसी को बख्शने वाली नहीं। 

हालांकि कुलदीप के मामले में एक अंतर नजर आ रहा है जो सवाल भी खड़े कर रहा है। सवाल यह है कि गायत्री मामले में तत्कालीन अखिलेश सरकार को चिट्ठी लिखने वाले राज्यपाल राम नाईक इस बार चुप क्यों हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed