शर्मनाक! रेप के लिए महिला को पैसे देने लगे पुलिसवाले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजा मामला सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र का है, जहांएक टोले में रविवार की रात दो सिपाहियों ने असलहे के बल पर घर के बाहर सोई महिला से दुष्कर्म की कोशिश की।
इस मामले में रायपुर एसओ और दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया।
रायपुर थाने के सिपाही अमरेंद्र प्रताप यादव व अनुज सिंह रविवार रात सादे वेश में निकले थे। रात 10 बजे वे एक टोले में पहुंचे। यहां एक अधेड़ महिला घर के बाहर अकेले सोती मिली।
खूंटे और पेड़ से बांधा पुलिसवालों को
आरोप है कि दोनों ने उससे दुष्कर्म की कोशिश शुरू कर दी। महिला ने शोर मचाया तो एक ने उसका मुंह दबा दिया, जबकि दूसरे ने असलहा दिखाकर चुप कराने का प्रयास किया लेकिन महिला चिल्लाती रही।
इस पर उसे रुपये का लालच दिया गया। तब तक पीड़ित के परिवार एवं अन्य लोग पहुंच गए और दोनों आरोपियों को पकड़ कर तमंचा छीन लिया और खूंटे और पेड़ से बांध दिया।
खबर मिलते ही सीओ सच्चिदानंद वहां पहुंचे व दोनों सिपाहियों जैसे-तैसे छुड़ाया। साथ ही ग्रामीणों को मामले की जांच कर 12 घंटे के भीतर एफआईआर व निलंबन का आश्वासन दिया।
दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
वहीं मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित किशोरी से मोहल्ले की ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही वारदात के बार में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
डरी सहमी पीड़िता 24 घंटे वारदात को छुपाए रखी, लेकिन रविवार रात में उसने सारा वाकया अपनी मां से बता दिया। इस पर मां उसे रात में ही लेकर थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए मेरठ भेज दिया। सोमवार को डीएम हापुड़ और एसडीएम ने गांव पहुंचकर पीड़िता के परिजनों से मामले की जानकारी ली। डीएम ने फैक्स कराकर एसएसपी मेरठ को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
आठवीं की छात्रा से छह दिन तक गैंगरेप
गोंडा में आठवीं आठवीं की छात्रा को एक युवक ने अगवा कर छह दिन कमरे में बंद रखा और दो साथियों संग गैंगरेप किया।
हालत बिगड़ने पर सोमवार सुबह से खेत में फेंककर भाग निकले। छात्रा को नौ जून को अगवा किया गया था, उस वक्त वह खेत जा रही थी। छात्रा को महिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
गैंगरेप के मामले की जानकारी लेने के बाद एसपी ने महिला जिला अस्पताल में पीड़िता की सुरक्षा बढ़ा दी है। एसपी ने किशोरी व उसके माता-पिता की सुरक्षा में दो आरक्षियों की तैनाती की है।
12 दिनों में 33 रेप और गैंगरेप की वारदातें
जिले में हर रोज औसतन तीन रेप और गैंगरेप की वारदातें हो रहीं हैं। इन्हें रोकने की प्रशासन की सारी कोशिशें बेकार साबित हो रहीं हैं।
गोंडा व बलरामपुर से अगवा की गईं किशोरियों व युवतियों के साथ दुराचार की वारदातें सामने आईं हैं।
अस्पताल में 12 दिनों के अंदर 33 युवतियों व किशोरियों के मेडिकल में रेप व गैंगरेप की पुष्टि हुई है।