फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rape accused shot victim.

रेप पीड़िता ने नहीं किया समझौता तो मारी गोली

Sun, 13 Sep 2015 02:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 13 Sep 2015 02:13 PM IST
विज्ञापन
Rape accused shot victim.

दुष्कर्म के मुकदमे में सुलह न करने पर आरोपी ने शनिवार दोपहर पति के साथ ससुराल जा रही विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने उसके पति को भी पीटा। ग्रामीणों को मौके पर आते देख आरोपी भाग निकला।

विज्ञापन


महोली कोतवाली क्षेत्र निवासी प्रदीप पर ग्रामीण की बेटी से साल भर पहले दुराचार का आरोप लगा था। इसका केस महोली थाने में दर्ज हुआ था और इसमें आरोपी जेल भी गया था। प्रदीप बीते अप्रैल में ही जमानत पर छूटा था।

विज्ञापन


इस दौरान पीड़ित युवती शादी के बाद अपने ससुराल में रहने लगी थी। आरोपी प्रदीप जेल से बाहर आने के बाद से ही पीड़िता पर केस में सुलह करने का दबाव बना रहा था। मुकदमा गवाही के स्तर पर था इसलिए आरोपी को सजा होने का डर सता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गवाही पर ही टिका था मामला

Rape accused shot victim.

शनिवार दोपहर करीब दो बजे पीड़िता मायके से अपने पति के साथ साइकिल से ससुराल जा रही थी। आरोप है कि प्रदीप ने गांव के मोड़ पर दंपति को साइकिल से गिरा दिया और पति की पिटाई कर दी।

घबराया पति किसी तरह भागा तो आरोपी ने तमंचे से विवाहिता को गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गोली चलने की आवाज सुन आसपास के ग्रामीण मौके की तरफ दौड़े तो आरोपी भाग निकला। विवाहिता के परिवारीजनों ने बताया कि आरोपी प्रदीप ने सुलह न करने पर शादी न होने देने की धमकी दी थी, लेकिन परिवार वालों ने किसी तरह जून में बेटी की शादी करा दी थी।

सीओ सदर उमाशंकर सिंह का कहना है कि प्रदीप ने मुकदमे में सुलह न करने के कारण ही पीड़िता की गोली मारकर हत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed