फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ranji Trophy: UP managed to draw even after being reduced to 89 runs in the first innings, Karnataka got three

रणजी ट्रॉफी: पहली पारी में 89 रन पर सिमटने के बाद भी ड्रॉ कराने में सफल रहा यूपी, कर्नाटक को मिले तीन अंक

Sun, 17 Nov 2024 08:27 AM IST
रोहित मिश्र खेल संवाददाता, लखनऊ
खेल संवाददाता, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 17 Nov 2024 08:27 AM IST
सार

UP Ranji Trophy: मेजबान यूपी रणजी ट्रॉफी का मैच ड्रॉ कराने में सफल रहा। दूसरी पारी के अच्छे प्रदर्शन की वजह से टीम ने खुद को शर्मनाक हार से बचा लिया। 
 

विज्ञापन
Ranji Trophy: UP managed to draw even after being reduced to 89 runs in the first innings, Karnataka got three
अर्धशतकीय पारी खेलने वाले यूपी के सौरभ कुमार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मेजबान उत्तर प्रदेश का रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप सी में शर्मनाक प्रदर्शन जारी रहा। टीम के बल्लेबाज दूसरी पारी में दमदार प्रदर्शन ने कर्नाटक के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ करवाने में सफल रहे, लेकिन मेहमान टीम को पहली पारी में बढ़त के आधार पर तीन अंक हासिल करने से नहीं रोक सके। वहीं यूपी को एक अंक मिला। 

विज्ञापन


अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में मेजबान टीम ने दूसरी पारी में सभी विकेट खोकर 446 रन बनाए। जवाब में 261 रन की जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कर्नाटक की टीम पांच विकेट खोकर 178 रन ही बना सकी और मुकाबला ड्रॉ हो गया। इस मुकाबले के साथ उत्तर प्रदेश की टीम छह अंक के साथ ग्रुप सी में शामिल आठ टीमों में सातवें स्थान पर फिसल गई, जबकि कर्नाटक की टीम 12 अंक के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है।
विज्ञापन


इससे पहले उत्तर प्रदेश ने कल के पांच विकेट खोकर 325 रन से आगे खेलना शुरू किया। 402 रन पर टीम को छठा झटका लगा, जब सौरभ कुमार 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर श्रेयस गोपाल की गेंद पर पहली स्लिप पर स्मरण की द्वारा लपके गए। अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान उन्होंने 55 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके जमाए। कुछ ही देर के बाद टिककर खेल रहे आदित्य शर्मा 41 रन के निजी योग पर गोपाल का चौथा शिकार बने। यूपी की पूरी टीम 134वें ओवर में 446 रन बनाकर आउट हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक की ओर से 122 रन देकर पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई, जबकि विद्याधर पाटिल और मोहसिन खान ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में 261 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे कर्नाटक के लिए निकिन जोस और कप्तान मयंक अग्रवाल ने ठोस शुरुआत करते हुए 77 रन जोड़े। मयंक अग्रवाल 37 रन बनाकर आकिब खान की गेंद पर सौरभ कुमार द्वारा लपके गए। 100 रन के योग पर निकिन जोस 48 रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हो गए। 


125 के योग तक पहुंचते हुए कर्नाटक ने पांच बल्लेबाज खो दिए। इस दौरान स्मरण (15), कृष्णन श्रीजिथ (7) और श्रेयस गोपाल (1) सस्ते में चलते बने। इसके बाद मनीष पांडेय ने अभिनव के साथ संभलकर बल्लेबाजी की और कोई विकेट नहीं गिरने दिया। पांडेय 78 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 36 और अभिनव मनोहर 73 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 31 रन पर नाबाद रहे। यूपी की ओर से विप्रज निगम ने 65 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed