{"_id":"5fb4cdd9176c50517b4c4823","slug":"random-covid-tests-of-passengers-coming-from-outside-will-be-done","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार का बड़ा फैसला, बाहर से आने वाले यात्रियों का रैंडम कोविड टेस्ट कराने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार का बड़ा फैसला, बाहर से आने वाले यात्रियों का रैंडम कोविड टेस्ट कराने का निर्देश
Wed, 18 Nov 2020 01:01 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 18 Nov 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि जिन जिलों में अधिक कोरोना पॉजिटिव केस आ रहे हैं, वहां कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग बढ़ाई जाए और फोकस टेस्टिंग की जाए। उन्होंने 5 प्रतिशत या उससे अधिक पॉजिटिव केस वाले जिलों में टेस्टिंग लक्ष्य की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्य सचिव वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कोविड-19 से रोकथाम संबंधी उपायों पर मंथन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पॉजिटिव केस बढ़ रहे हैं। इसलिए सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। बाहर से आने वाली प्रमुख ट्रेनों, हवाई जहाज और बसों के यात्रियों का भी रैंडम आधार पर एंटीजन टेस्ट किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सभी कोविड चिकित्सालयों में पर्याप्त स्टाफ, दवाएं, ऑक्सीजन, बेड और अन्य जरूरी उपकरणों की उपलब्धता रहे। इसकी नियमित मॉनिटरिंग भी की जाए। डॉक्टरों का राउंड लेने का समय नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाए। सभी कोविड अस्पतालों में अलग से 1-1 अधिकारी तैनात किया जाए, जो सीसीटीवी फुटेज व वीडियो रिकॉर्डिंग चेक कर नियमित रूप से अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करे। जिन जिलों में कोविड से मृत्यु के ज्यादा मामले आ रहे हैं, उनकी अलग से समीक्षा की जाए। मेरठ में मृत्यु के मामलों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आलोक कुमार के नेतृत्व में टीम भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. रजनीश दुबे, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आलोक कुमार और सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।