फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ramp will be built near Bijnor underpass, relief to population of two lakhs

Lucknow News: बिजनौर अंडरपास के पास बनेगा रैंप, दो लाख की आबादी को राहत

Fri, 04 Oct 2024 05:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Ramp will be built near Bijnor underpass, relief to population of two lakhs
लखनऊ। कमता से ट्रांसपोर्टनगर मेट्रो स्टेशन तक करीब 22 किमी लंबे शहीद पथ के साढ़े आठ किमी के दायरे में कोई रैंप नहीं है। ऐसे में रायबरेली रोड से कानपुर रोड की ओर से बसी कॉलोनियों के लोगों को शहीद पथ पर चढ़ने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। अब बिजनौर अंडरपास के पास रैंप बनाया जाएगा, जिससे इन्हें राहत मिलेगी।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है। रैंप बनने से दो लाख से अधिक आबादी को फायदा पहुंचेगा। निर्माण पर करीब 2.75 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

शहीद पथ पर कमता से एयरपोर्ट की ओर चलने पर अभी अवध शिल्प ग्राम के पास एक रैंप उतरता है। दूसरा रैंप एयरपोर्ट के पास है। इनके बीच में कोई रैंप न होने से एलडीए और निजी बिल्डरों की साउथ सिटी, ओमेक्स, एल्डिको उद्यान जैसी बड़ी कॉलोनियों में रहने वालों को परेशानी होती है। इन्हें एयरपोर्ट के लिए शहीद पथ पर चढ़ने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। सीधे जाने के बजाय रायबरेली रोड वाले रैंप पर उतरना पड़ता है और फिर सर्विस लेन के सहारे दो किमी. जाना पड़ता है। मोहान रोड के लोग भी रैंप की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


लखनऊ-रायबरेली रोड पर कम होगी भीड़

प्रस्ताव पर काम होने के बाद लखनऊ-रायबरेली रोड पर भीड़ कम होगी। जिन्हें साउथ सिटी, एल्डिको उद्यान, ओमेक्स, मोहान रोड जाना होगा, वे रायबरेली रोड के पास के बजाय सीधे नए रैंप पर ही उतरेंगे। अभी इन्हें लंबा चक्कर लगाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed