फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rammandir

अयोध्यावासियों को विश्वास में लेने में जुटा ट्रस्ट

Sat, 19 Jun 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
rammandir
10-अयोध्या-राममंदिर का मॉडल - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। राममंदिर के विस्तार को लेकर जमीन खरीद मामले में घोटाले का आरोप झेल रहा श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अब अयोध्यावासियों को विश्वास में लेने में जुटा है। इस काम के लिए संघ ने मोर्चा संभाल लिया है। विहिप और भाजपा भी इसी काम में जुट गई है। सबसे पहले रामनगरी के संतों को जमीन खरीद की असलियत बताई जा रही है। साथ ही राममंदिर के बड़े दान दाताओं को भी जमीन खरीद की पूरी प्रक्रिया से ट्रस्ट अवगत कराने की कोशिश में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

जमीन खरीद मामले में ट्रस्ट मजबूती से अपना पक्ष सार्वजनिक कर रहा है।
बता दें कि ट्रस्ट जमीन खरीद प्रकरण में समाज को पूरी सच्चाई से अवगत कराने की तैयारी में है। इस काम में ट्रस्ट के साथ संघ व विहिप ने मोर्चा संभाल लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रस्ट व विहिप के पदाधिकारी रामनगरी के संतों को मामले की असलियत से अवगत करा रहे हैं। इसी क्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने शनिवार को कई मंदिरों में दस्तक दी। मंदिर के संतों व महंतों केे पूरे मामले की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जमीन मामले को लेकर रामनगरी के संतों में अलग-अलग राय है। ट्रस्ट इसी राय को समान करने के चक्कर में जुटा हुआ है। ट्रस्ट संतों सहित अयोध्यावासियों को विश्वास में लेने में जुटा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, राममंदिर के लिए दान करने वाले बड़े दान दाताओं के भी ट्रस्ट द्वारा पूरे मामले की हकीकत से अवगत कराया जा रहा है। बड़े दानदाताओं से ट्रस्ट, विहिप व संघ के पदाधिकारी सीधे संपर्क कर रहे हैं, और उन्हें पूरे फैक्ट रिपोर्ट से अवगत करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रस्ट का हर कार्य ऑन रिकार्ड : दिनेंद्र दास
श्रीराममंदिर के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास कहते हैं कि लोग राममंदिर के निर्माण कार्य से संतुष्ट हैं। ट्रस्ट की कार्यप्रणाली भी पूरी तरह से पारदर्शी है। हर कार्य ऑन रिकार्ड होता है। बताया कि उनके निर्मोही अखाड़ा के संत भी ट्रस्ट की कार्यप्रणाली से संतुष्ट हैं। समाज में जमीन खरीद को लेकर भ्रम फैलाया गया है कि शीघ्र ही यह भ्रम ट्रस्ट दूर करने में सफल होगा, रामकाज में ऐसी बाधाएं आती रही हैं, हमारा सारा ध्यान राममंदिर निर्माण पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed