फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ramlila Special Issue Launched

Lucknow News: रामलीला विशेषांक का विमोचन

Tue, 15 Apr 2025 02:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Ramlila Special Issue Launched

विज्ञापन




लखनऊ। भारतीय कला, संस्कृति और साहित्य को समर्पित त्रैमासिक पत्रिका कला वसुधा के रामलीला विशेषांक का विमोचन सोमवार को वृंदावन कॉलोनी स्थित भव्या एकेडमी फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स के प्रथम स्थापना दिवस पर किया गया। इसमें देशभर के विद्वानों और कलाकारों की रामलीला पर आधारित शोधपरक एवं रचनात्मक सामग्री को स्थान दिया गया है।




मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ. राम बहादुर सिंह, डॉ. सर्वेंद्र विक्रम सिंह, प्रधान संपादक अशोक बनर्जी, संपादिका उषा बनर्जी, वरिष्ठ साहित्यकार प्यारे मोहन चतुर्वेदी और चित्रकार प्रतिमा सिंह ने इसका विमोचन किया। वक्ताओं ने विशेषांक की विषयवस्तु, सांस्कृतिक महत्व व रामलीला की परंपरा पर विचार रखे। डॉ. राम बहादुर सिंह ने रामलीला को भारतीय जीवन दर्शन की जीवंत प्रस्तुति बताया। डॉ. सर्वेन्द्र विक्रम सिंह ने इसके सामाजिक प्रभावों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। अवसर पर वरिष्ठ रंगकर्मी सुनील चतुर्वेदी, नीरज कुशवाहा आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed