Ayodhya: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किया जाएगा रामलला रक्षा यंत्र, पांच विशिष्ट लोगों को दिया जाएगा
रामलला रक्षा यंत्र राम रक्षा स्तोत्र से अभिमंत्रित है। इसका निर्माण 14 ग्राम चांदी से किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यह यंत्र भेंट किया जा चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामलला सेवा संस्थान की ओर से जल्द ही पीएम नरेंद्र मोदी को रामलला रक्षा यंत्र भेंट किया जाएगा। संस्थान की ओर से पांच विशेष चांदी से निर्मित यंत्र तैयार किए गए हैं, जो पांच विशिष्ट लोगों को दिए जाएंगे। अब तक यह यंत्र सीएम योगी आदित्यनाथ व श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास, राम मंदिर व सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी को समर्पित किया जा चुका है।
रामलला रक्षा यंत्र का निर्माण गत वर्ष भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा और उसके बाद राम भक्ति के उठे महाज्वार के बीच अंतराष्ट्रीय ख्याति के ज्योतिषी डॉ. राजानंद शास्त्री ने शास्त्रोक्त विधि-विधान से शुरू कराया है। पत्रकारों से बात करते हुए डॉ. राजानंद ने बताया कि जल्द ही पीएम नरेंद्र मोदी से मिलकर उनको यह विशेष यंत्र समर्पित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - यूपी: आज से खुले प्रदेश के प्राइमरी स्कूल, लगातार मांग के बाद बदला गया समय; अब इस समय होगी छुट्टी
ये भी पढ़ें - महाकुंभ हादसा: मृतकों की सही संख्या जानने में अभी आयोग को लगेगा वक्त, न्यायिक आयोग का बढ़ेगा कार्यकाल
14 ग्राम चांदी के सवा चार इंच लंबे एवं सवा तीन इंच चौड़े फलक पर राम रक्षा यंत्र विधान के अनुरूप निर्मित है। छह त्रिकोण और आठ पंखुड़ियों से युक्त यंत्र में चारों दिशाओं और कुबेर का स्थान नियत है। जबकि केंद्र में माता सीता और श्रीराम की प्रतिष्ठा के साथ उनका बीज मंत्र अंकित है।
यह यंत्र राम रक्षा स्तोत्र से अभिमंत्रित एवं हनुमानजी से कीलित है। मान्यता के अनुसार इससे इसकी शुभता और प्रभाव पर किसी अन्य यंत्र का अतिक्रमण नहीं हो सकेगा। रामलला रक्षा यंत्र इसी वर्ष फरवरी में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी स्थान बना चुका है। इसे अधिकांश धर्म प्रेमियों द्वारा पूजित उत्कृष्ट उपलब्धि के रूप में रिकॉर्ड बुक में स्थान दिया गया है। साथ ही रक्षायंत्र तैयार करने वाले डॉ. राजानंद शास्त्री को रिकॉर्ड बुक की कमेटी में नामित किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.