फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ramlala Darshan: Know the time of Aarti-Darshan, read every information related to coming to the temple

रामलला दर्शन: जानिए आरती-दर्शन का समय, पढ़िए मंदिर आने और जरुरी सामान लाने से जुड़ी हर जानकारी

Wed, 24 Jan 2024 06:56 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 24 Jan 2024 06:56 PM IST
सार

यदि आप भी रामलला के दर्शन करने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। अयोध्या कब पहुंचे और मंदिर में क्या लेकर ना जाएं हम आपको इसके बारे में पूरी डिटेल दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Ramlala Darshan: Know the time of Aarti-Darshan, read every information related to coming to the temple
Ayodhya Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में रामजी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया है। मंगलवार को नए मंदिर में पहले दिन करीब चार लाख लोगों ने दर्शन किए। इस वजह से श्रद्धालुओं को कुछ असहज स्थितियों का सामना करना पड़ा। बहुत से श्रद्धालु ठीक से दर्शन कर भी नहीं पाए। पुलिस प्रशासन को भी परेशान होना पड़ा।

विज्ञापन


ऐसे में अमर उजाला आपको सुझाव दे रहा है कि अपनी यात्रा शुरू करने से पहले श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से बात जरूर कर लें। ट्रस्ट की वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबरों के जरिये अयोध्या आने का सही समय पता कर लें। इसके बाद खुद विचार करें। फिर अयोध्या आएं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से दर्शन, आरती, पास, दान आदि की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। श्रद्धालु यहां से जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन


ये है रामलला की दिनचर्या
रामलला के दर्शन सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक होंगे। हर दिन सुबह चार बजे मंगल गीतों से रामलला को जगाया जाएगा, फिर मंगला आरती की जाती है। भगवान दिन में दो घंटे दोपहर 12 बजे से दो बजे तक विश्राम करेंगे। दर्शन का समय अब भीड़ की स्थिति को देखते हुए बढ़ाया व घटाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है आरती में शामिल होने की व्यवस्था
आरती में शामिल होने के लिए ट्रस्ट की ओर से पास जारी किया जाता है। अभी भक्त श्रृंगार, भोग व संध्या आरती में शामिल हो पाते हैं। पास के लिए ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों तरह की व्यवस्था है। राम जन्मभूमि पथ स्थित कैंप कार्यालय पर पास बनाया जाता है। यहां आधार कार्ड व अन्य पहचान पत्र देकर पास पूरी तरह से नि:शुल्क बनता है। ऑनलाइन पास बनवाने के लिए ट्रस्ट की वेबसाइट srjbtkshetra.org पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सुबह की आरती के लिए 30, दोपहर और शाम की आरती के लिए 60-60 पास बनाए जाते हैं।

मंदिर में मोबाइल व इलेक्ट्रानिक सामान ले जाने पर रोक

Ramlala Darshan: Know the time of Aarti-Darshan, read every information related to coming to the temple
राममंदिर के बाहर लगा भक्तों का जमावड़ा। - फोटो : amar ujala

 राममंदिर में सुरक्षा कारणों से मोबाइल, पेन व इलेक्ट्रानिक सामान ले जाने पर पूरी तरह से रोक है। भक्त केवल पर्स व चश्मा लेकर जा सकते हैं। प्रसाद ले जाने की मनाही है। नारियल, फूल, माला या कोई अन्य वस्तुएं भक्त नहीं ले जा सकते। भक्तों को मंदिर परिसर में ही प्रसाद ट्रस्ट की ओर से वितरित किया जाता है।

यहां मिलेगी हर जरूरी जानकारी
मंदिर में दान, आरती व पूजन की जानकारी ट्रस्ट से ली जा सकती है। इसके लिए मोबाइल नंबर 8009522111 या 05278-292000 पर संपर्क कर सकते हैं। टोल फ्री नंबर 1060-180-1992 भी है। इसके अलावा ट्रस्ट की वेबसाइट srjbtkshetra.org पर भी पूरी जानकारी उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed