{"_id":"6aac5246267013aeac03f22a","slug":"ramky-was-once-again-negligent-regarding-the-cleanliness-arrangements-along-the-cms-route-lucknow-news-c-13-lko1096-1925322-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सीएम के रूट की सफाई व्यवस्था में रामकी ने फिर बरती लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सीएम के रूट की सफाई व्यवस्था में रामकी ने फिर बरती लापरवाही
विज्ञापन
नगर निगम।
लखनऊ। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित रूट पर सफाई व्यवस्था को लेकर रामकी कंपनी की लापरवाही फिर सामने आई है। गोमतीनगर के 1090 चौराहे से लेकर डालीगंज रेलवे पुल तक कंपनी ने सफाई ही नहीं कराई। ऐसे में सीएम की फ्लीट निकलने से पहले नगर निगम ने खुद टीम लगाकर सफाई कराई।
सीएम को बृहस्पतिवार शाम राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर एक कार्यक्रम में जाना था। उससे पहले इस रूट की सफाई दुरुस्त की जानी थी, मगर कंपनी ने ऐसा नहीं किया। सीएम के निकलने से पहले अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया तो कई जगह गंदगी और पानी जमा मिला।
इस पर नगर टीम ने सफाई की और मोटर लगाकर पानी को निकाला। इस दौरान जोनल अधिकारी ओम प्रकाश सिंह, जोनल सेनेट्री ऑफिसर कुलदीपक, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संजीव कुमार आदि मौजूद रहे। जोनल सिनेटरी अधिकारी कुलदीपक ने बताया कि कंपनी को नोटिस जारी किया जाएगा।