फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ramdas Athawale speaks on hathras case in Lucknow.

हाथरस कांड की सीबीआई जांच हो, जिलाधिकारी पर कार्रवाई की जाए: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

Sat, 03 Oct 2020 03:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 03 Oct 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
Ramdas Athawale speaks on hathras case in Lucknow.
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले। - फोटो : amar ujala

बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बाद केंद्रीय मंत्री व रिपब्लिकन पार्टी के मुखिया रामदास अठावले ने भी हाथरस कांड की सीबीआई जांच की मांग की है। शनिवार को लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच की मांग के लिए वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। उन्होंने हाथरस के जिलाधिकारी पर भी कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा व बसपा के समय भी दलितों पर अत्याचार होते रहे हैं इसलिए विपक्ष को इस पर राजनीति करने की जगह सुधार के लिए सुझाव देना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब समाज में परिवर्तन हो रहा है। अब अंतर्जातीय विवाह हो रहे हैं। हालांकि, हर साल 60 से 64 हजार मामले दलितों पर अत्याचार के आ रहे हैं। इस पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। जो भी लोग हाथरस कांड के आरोपी हैं उन्हें सजा मिलनी चाहिए। इस घटना से वाल्मीकि समाज को बहुत दुख हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मायावती द्वारा योगी आदित्यनाथ से इस्तीफा मांगने पर अठावले ने कहा कि उनके कहने से योगी इस्तीफा नहीं देंगे। मायावती व बसपा का अब यूपी में कोई भविष्य नहीं है आने वाले समय में रिपब्लिकन पार्टी यूपी में बसपा का स्थान ले लेगी।


मामले पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बयान न देने पर अठावले ने कहा कि उन्होंने कुछ नहीं बोला तो इसका जवाब मैं कैसे दे सकता हूं? देश में जातिवाद के नाम पर अत्याचार होते हैं। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed