फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ramdas Athawale press conference in Lucknow.

क्षत्रियों को अलग से 15 फीसदी आरक्षण मिलना चाहिए: आरपीआई के अध्यक्ष रामदास अठावले

Sat, 27 Feb 2021 04:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 27 Feb 2021 04:45 PM IST
विज्ञापन
Ramdas Athawale press conference in Lucknow.
रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले - फोटो : amar ujala

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने कहा कि सरकार को क्षत्रियों को 15 प्रतिशत आरक्षण देना चाहिए। प्रत्येक भूमिहीन किसान व खेहितर मजदूर को 5 एकड़ जमीन दी जानी चाहिए। सामाजिक बराबरी और गरीबी खत्म करने के लिए यह आवश्यक है।

विज्ञापन


अठावले ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में मराठा, हरियाणा में जाट और यूपी में क्षत्रिय आरक्षण की मांग कर रहे हैं। सरकार को इस पर विचार करना चाहिए। इसी तरह से भूमिहीनों के बीच सरकारी जमीन बांटी जानी चाहिए। सरकारी जमीन न होने पर जमीन खरीदकर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना से जातिवाद नहीं बढ़ेगा। इसलिए 2021 की जनगणना जातिगत आधार पर होनी चाहिए।
विज्ञापन


कृषि कानून वापस लेना उचित नहीं
केंद्रीय मंत्री व रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के अध्यक्ष रामदास अठावले ने शनिवार को कहा कि तीनों कृषि कानूनों में सरकार संशोधन के लिए तैयार है, लेकिन इन्हें वापस नहीं लिया जाना चाहिए। वापस लेने पर गलत परंपरा पड़ेगी और संसद का महत्व कम होगा। मोदी सरकार किसानों के खिलाफ नहीं है। किसान नेता अपने आंदोलन से किसानों को पीड़ा दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए मांगी सीटें

राजधानी स्थित वीवीआईपी गेस्ट हाउस में मीडिया से मुखातिब अठावले ने कहा कि उनकी पार्टी देश में होने जा रहे सभी पांच राज्यों में चुनाव लड़ेगी। अगर बीजेपी के साथ गठजोड़ होता है तो ठीक, वरना कुछ सीटों पर खुद लड़कर शेष सीटों पर भाजपा को समर्थन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि चार राज्यों में भाजपा की सरकार बनेगी। केरल में भी भाजपा की सरकार बनने की उम्मीद है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्होंने प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के लिए गठबंधन के तहत आठ से दस सीटें मांगीं। उन्होंने महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले के फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार के विरोध करने को भी अनुचित बताया।

जब तक राहुल कांग्रेस में, प्रियंका के घूमने का फायदा नहीं
प्रियंका के यूपी दौरे पर अठावले ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कितना भी क्यों न घूम लें, जब तक कांग्रेस में राहुल गांधी है, पार्टी के दिन नहीं बदलने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed