फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RAMDAN LUCKNOW CAP

Lucknow News: इबादत की रूहानियत बढ़ा रहीं विदेशी टोपियां

Thu, 30 Mar 2023 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
RAMDAN LUCKNOW CAP
लखनऊ। रमजान उल मुबारक में इबादत की रूहानियत बढ़ाने के लिए विदेशी टोपियों से लेकर तस्बीह, जा-नमाज सहित इबादत के सामान का बाजार सजा हुआ है। नमाजियों के सिर पर लखनवी, रामपुरी, अजमेरी और हैदराबाद की निजामी टोपियों के साथ विदेशी टोपियों ने भी अपने जगह बना ली है। वहीं तुर्की के ड्रामा सीरियल एर्तुगरुल गाजी की टोपी इस बार भी बाजार की रौनक बढ़ा रही है। जिन्ना टोपी का रुतबा अभी भी बरकरार है।
विज्ञापन

रमजान में इबादत के सामानों में बाजार भी गुलजार हो चुके हैं। बदलते दौर का असर रोजेदारों के सिर पर सजी टोपियों में दिखा तो बाजार तुर्की, दमिश्क, लाहौरी, ओमानी, मलेशियन, अफगानी, इंडोनिशिया, रूसी सहित लखनऊ की टोपियों से सज गया। नजीराबाद, अकबरीगेट, चौक, अमीनाबाद और नक्खास के बाजार में चीनी टोपियां इबादत में चार चांद लगा रही हैं। हालांकि रोजेदारों की पहली पसंद रेशमी, सूती, कुरैशिया की बिनी हुई टोपियां आज भी बनी हुई हैं। चौक में टोपियों के व्यापारी मो. हारून बताते हैं कि उनके पास पांच रुपये से 800 रुपये तक की टोपियां हैं। गर्मी के चलते जालीदार टोपियां भी मौजूद हैं जिनकी कीमत 20 से 70 रुपये तक है। दमिश्क, बांग्लादेशी, चाइनीज, अफगानिस्तान और टर्की की टोपियां 35 से 150 रुपये तक बाजार में मौजूद हैं। लखनऊ की दो पल्ली टोपी की अपनी जगह बनी हुई है। बाजार में ये टोपी 50 रुपये से शुरू है। मो. हारून बताते हैं कि जिन्ना टोपी 250 से 700 रुपये के बीच उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

जा-नमाज व तस्बीह से बढ़ रही इबादत
रमजान में इबादत करने करने के लिए जा-नमाज और तस्बीह की मांग भी बढ़ गई है। नमाज अदा करने के लिए बाजार में 100 से 1000 रूपये तक जा-नमाज बाजार में उपलब्ध है। वहीं तस्बीह आठ रुपये से 100 रुपये तक मौजूद है। गर्मी में अरबी रुमाल की मांग भी जोरों पर है। अरबी रुमाल 80 से 150 रुपये तक बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed