फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rambabu murder case

DGP ने जिसे आतंकी कहा, ATS उसे जानती तक नहीं

Tue, 11 Feb 2014 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 11 Feb 2014 09:34 AM IST
विज्ञापन
rambabu murder case

अंबेडकरनगर के टांडा में हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक रामबाबू गुप्त और उनके भतीजे राममोहन गुप्त हत्याकांड में गिरफ्तार जिस सैफ को डीजीपी रिजवान अहमद ने आतंकी करार दिया है, एटीएस के रिकॉर्ड में उसका नाम ही नहीं है।

विज्ञापन


डीजीपी के इस दावे की तस्दीक न तो एटीएस कर रही है और न ही पुलिस महकमा। हालांकि आला पुलिस अफसर डीजीपी के इस विवादित बयान को किसी तरह कोई आधार देने में लग गए हैं।
विज्ञापन


वहीं, एसटीएस ने सैफ के किसी वांटेड लिस्ट में होने से ही इन्कार कर दिया है। पुलिस महकमा भी सैफ को महाराष्ट्र, थाणे के भिवंडी में जुलाई 2012 को बजरंग दल नेता मनोज रायचा पर जानलेवा हमले में वांछित बता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी कानून-व्यवस्था अमरेंद्र सेंगर ने कहा कि उनके पास इस सवाल का जवाब नहीं है कि सीधे तौर पर सैफ का संबंध किस आतंकी संगठन से है। उसके आतंकी कनेक्शन के बारे में पता किया जा रहा है।

हालांकि अंबेडकरनगर के एसपी ने कहा कि सैफ का आपराधिक इतिहास जरूर है। सेंगर के अनुसार भिवंडी में सैफ समेत अन्य के खिलाफ दर्ज मुकदमे में मकोका जैसी धाराएं लगाई गई हैं।


सैफ भिवंडी पुलिस की वांटेड लिस्ट में है। हालांकि उनका कहना है कि सैफ के साथ नामजद प्रतिबंधित संगठन सिमी के पूर्व पदाधिकारी साकिब नाचन का आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने का साक्ष्य महाराष्ट्र पुलिस के पास है।


क्या कहा था डीजीपी ने

रामबाबू व राममोहन की हत्या का खुलासा करते हुए डीजीपी रिजवान ने रविवार को टांडा में कहा था कि सैफ ने यह हत्याएं गुजरात दंगे का बदला लेने के लिए कराई। उन्होंने कहा कि आतंकवादी सैफ ने स्वीकार किया कि गुजरात दंगों के बाद से उसके मन में कट्टरवादी हिंदुओं के प्रति घृणा भर गई थी। इसी वजह से उसने दोनों हत्याएं कराईं।


सपा विधायक को दी क्लीन चिट
रामबाबू व राममोहन की हत्या में उनके परिवारीजनों ने सपा के बाहुबली विधायक अजीमुल हक पहलवान का हाथ होने का आरोप लगाया था। इस बारे में जब आईजी कानून-व्यवस्था से पूछा गया तो उन्होंने विधायक का हत्याओं में कोई हाथ होने से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि पुलिस को अपनी जांच में ऐसे कोई प्रमाण नहीं मिले हैं।

आईजी नहीं दे सके जवाब
आईजी कानून-व्यवस्था सेंगर से जब यह सवाल किया गया कि अगर पुलिस सैफ के आतंकी कनेक्शन का पता लगा रही है तो यह जानकारी होने से पहले डीजीपी ने उसे आतंकी कैसे बता दिया? इस पर भी आईजी ने कोई जवाब नहीं दिया।


आईजी से जब यह कहा गया कि अगर वह सैफ के आतंकी होने के बारे में पता कर रहे हैं तो डीजीपी के बयान की पुष्टि कर रहे हैं क्या? इस पर भी आईजी ने चुप्पी साध ली।

अंबेडकरनगर में रामबाबू की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सैफ को जब सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया तो उसके साथ पुलिसवाले भी मुस्कुराते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed