{"_id":"67ab9e90d2aea519f302e7a7","slug":"raman-singh-was-elected-district-panchayat-member-and-nirmala-devi-was-elected-unopposed-as-village-head-shravasti-news-c-104-1-srv1002-109398-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रमन सिंह जिला पंचायत सदस्य व निर्मला देवी निर्विरोध चुनी गईं ग्राम प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रमन सिंह जिला पंचायत सदस्य व निर्मला देवी निर्विरोध चुनी गईं ग्राम प्रधान
Wed, 12 Feb 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य पद पर निर्विरोध चुने गए रमन सिंह को प्रमाणपत्र देते सीडीओ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए मंगलवार को नाम वापसी व प्रतीक चिह्न का आवंटन हआ। इस दौरान जिला पंचायत वार्ड नंबर पांच से रमन सिंह व ग्राम प्रधान पद पर नकहा धर्मनगर में निर्मला देवी निर्विरोध चुनी गईं। वहीं हरिहरपुररानी के परशुरामपुर में दो प्रत्याशी होने के कारण प्रधान पद पर 19 फरवरी को मतदान कराया जाएगा।
जिला पंचायत क्षेत्र वार्ड संख्या पांच के रिक्त पद पर रमन सिंह निर्विरोध चुने गए। वहीं गिलौला के नकहा धर्मनगर में निर्मला देवी निर्विरोध ग्राम प्रधान चुनी गईं, जबकि हरिहरपुररानी के परशुरामपुर में प्रधान पद के लिए सोनापता ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अब यहां विमला देवी व रेखा आमने-सामने हैं। यहां 19 फरवरी को मतदान कराया जाएगा। वहीं सिरसिया के रामपुर देवमन व खैरी तराई में जनजाति का कोई निवासी न होने के कारण ये दोनों ग्राम पंचायतें उपचुनाव में भी प्रधानविहीन ही रहेंगी।
इसके साथ ही गिलौला क्षेत्र में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सभी 11 पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। इस दौरान कलेक्ट्रेट में सीडीओ अनुभव सिंह ने जिला पंचायत सदस्य रमन सिंह को प्रमाणपत्र प्रदान किया। इस मौके पर एमएलसी पदम सेन चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी, महामंत्री दिवकार शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा व सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत उमेश आर्य सहित अन्य मौजूद रहे।