फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ram vilas vedanti speaks over ram temple issue.

'केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार होने के बावजूद राम मंदिर न बनना हिंदुओं के साथ धोखा'

Wed, 23 May 2018 08:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Updated Wed, 23 May 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
ram vilas vedanti speaks over ram temple issue.
पूर्व सांसद राम विलास वेदांती - फोटो : amar ujala

कश्मीर की मुख्यमंत्री आतंकवादियों की सरपरस्त है। ऐसे लोगों के साथ सिर्फ सत्ता के लिए भाजपा का सरकार चलाना नाजायज है। यह बात बुधवार को पूर्व सांसद राम विलास वेदांती ने कही।

विज्ञापन


गोंडा के इटियाथोक ब्लॉक के मेहनौन गांव स्थित मां पटमेश्वरी देवी थान पर 24 मई से शुरू हो रही श्रीमद्भागवत कथा करने आए पूर्व सांसद वेदांती ने कहा कि कश्मीर में भाजपा का पीडीपी से गठबंधन एक बड़ी भूल है, क्योंकि वहां की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती कश्मीर की नहीं आतंकवादियों की सरपरस्त है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण उनके जीवन का उद्देश्य है। यदि अगले साल 26 मार्च तक मंदिर का निर्माण नहीं शुरू हुआ तो वह आत्मदाह कर लेंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बने, इसके लिए संतों ने घर-घर जाकर भाजपा के लिए वोट मांगा। आज केंद्र तथा प्रदेश के अधिकांश राज्यों में भाजपा की सरकार है फिर भी यदि राम मंदिर न बने तो एक स्वाभिमानी हिंदू के साथ एक बड़ा धोखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा को अपने सभी विधायकों और सांसदों की सहमति का हस्ताक्षर पत्र प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को दे तो राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा।


पूर्व सांसद ने मंदिर निर्माण के लिए श्री श्री रविशंकर जी के प्रयास से असहमति जताते हुए कहा कि वह सिर्फ श्रेय लेना चाहते हैं।  इस दौरान रामानंद तिवारी, जनार्दन प्रसाद पांडेय, स्वामीनाथ उपाध्याय सहित अन्य समर्थक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed