{"_id":"5c3712debdec22734a6fcf53","slug":"ram-vilas-vedanti-raises-question-on-supreme-court-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामविलास वेदांती ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर उठाए सवाल, कहा- ...तो मुख्य न्यायाधीश भी नाम वापस लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामविलास वेदांती ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर उठाए सवाल, कहा- ...तो मुख्य न्यायाधीश भी नाम वापस लें
Thu, 10 Jan 2019 03:09 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 10 Jan 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
डॉ. रामविलास वेदान्ती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य डॉ. रामविलास वेदान्ती ने राम जन्मभूमि मुद्दे पर तारीख बढ़ाने की वजह को लेकर सुप्रीम कोर्ट पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जस्टिस यूयू ललित पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के वकील थे सिर्फ इस वजह से वकील राजीव धवन ने मुख्य न्यायाधीश से उन्हें बेंच से हटाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
अगर ऐसा है तो मैं सीधा आरोप लगाता हूं कि वर्तमान मुख्य न्यायाधीश असम के पूर्व मुख्यमंत्री केशव चंद्र गोगोई के पुत्र है। उन्हें भी मामले से अपना नाम वापस ले लेना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जानबूझकर कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल, राहुल गांधी व सोनिया गांधी के कहने पर केस को लटकाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 100 करोड़ हिंदुओं की मांग है कि मुख्य न्यायाधीश अपना नाम वापस लें और किसी अन्य जज को नियुक्त करें। ये हिंदुओं के साथ षड्यंत्र किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं फिर से जज महोदय से निवेदन करता हूं कि इस मामले की हर रोज सुनवाई हो। अगर यूयू ललित ने अपना नाम वापस ले लिया तो कांग्रेसी मुख्यमंत्री के बेटे वर्तमान मुख्य न्यायाधीश को भी अपना नाम वापस ले लेना चाहिए और मामले की हर रोज सुनवाई कर निर्णय देना चाहिए।