{"_id":"65ccc16e015ed7031707cc76","slug":"ram-temple-the-entire-goa-government-will-visit-ramlala-on-thursday-chief-ministers-of-many-states-have-reac-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर: आज पूरी गोवा सरकार करेगी रामलला के दर्शन, अब तक पहुंच चुके हैं कई राज्यों के मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर: आज पूरी गोवा सरकार करेगी रामलला के दर्शन, अब तक पहुंच चुके हैं कई राज्यों के मुख्यमंत्री
Thu, 15 Feb 2024 07:21 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 15 Feb 2024 07:21 AM IST
सार
पूरी गोवा सरकार गुरुवार को अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करेगी। सीएम के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के सभी मंत्री विशेष विमान से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत के नेतृत्व में उनकी सरकार के मंत्री बृहस्पतिवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए आएंगे। भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि गोवा सरकार के मंत्री सुबह 10.45 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अयोध्या पहुंचेंगे। उसके बाद वे रामलला के दर्शन के लिए जाएंगे। इसके पहले योगी सरकार और विधायक रामलला के दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
31 साल बाद महंत ज्ञानदास ने किए रामलला के दर्शन
अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष व सागरिया पट्टी हनुमानगढ़ी के श्रीमहंत ज्ञानदास ने 30 साल बाद रामलला के दर्शन किए। 1992 की घटना के बाद महंत ज्ञानदास ने संकल्प लिया था कि रामलला जब दिव्य-भव्य मंदिर में विराजमान होंगे तभी उनके दर्शन करने जाएंगे। तीन दशकों का संकल्प आज पूरा हो चुका है और रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं। महंत ज्ञानदास ने बुधवार को रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन
बताते चलें कि महंत ज्ञानदास ने मुस्लिम पक्षकार स्व़ हाशिम अंसारी के साथ मिलकर 2010 में अयोध्या मामले के समाधान की पहल भी की थी। एक बारगी तो दोनों पक्ष समाधान के लिए राजी हो गए थे, लेकिन किसी कारण से यह पहल आगे नहीं बढ़ सकी। महंत ज्ञानदास ने रामलला के दर्शन के बाद कहा कि अपने आराध्य को भव्य महल में ठाठ-बाट के साथ देखकर मन आह्लादित है। सदियों का सपना आज पूरा हो गया है। राममंदिर निर्माण के प्रभारी गोपाल राव ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उनके उत्तराधिकारी महंत संजय दास, पुजारी हेमंदास, प्रख्यात गायक कन्हैया मित्तल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
अकाशा एयरलाइंस की उड़ान गुरुवार से
अयोध्या एयरपोर्ट से अकाशा एयरलाइंस के विमानों की उड़ान गुरुवार से शुरू होगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। विमान का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। वेबसाइटों के मुताबिक अयोध्या के लिए अकाशा एयरलाइंस की पहली पहली उड़ान गुरुवार को पुणे से 8:50 बजे उड़ेगी। यह फ्लाइट 10:55 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से यही फ्लाइट 11:35 बजे अयोध्या के लिए उड़ान भरेगी। 12:55 बजे अयोध्या पहुंचेगी। दोपहर 1:35 बजे अयोध्या से प्रस्थान करेगी। 3:05 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 3:45 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर 5:50 बजे पुणे पहुंचेगी।