फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram temple's life will be of 1000 years says Champat Rai.

Ayodhya: 1000 साल होगी राम मंदिर की आयु, चंपत राय ने बताया - कैसे किया जा रहा राम मंदिर का निर्माण

Sun, 24 Dec 2023 03:27 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sun, 24 Dec 2023 03:27 PM IST
सार

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर भारत की इंजीनियरिंग का अद्भुत उदाहरण होगा। इसकी आयु 1000 साल की होगी।

विज्ञापन
Ram temple's life will be of 1000 years says Champat Rai.
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या महोत्सव में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण राष्ट्र के अपमान का परिमार्जन है। हिंदुस्तान के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर की आयु 1000 साल की होगी। इसके निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है।

विज्ञापन


अयोध्या में 3000 से अधिक राम मंदिर हैं। फिर भी निर्मोही अखाड़ा, दिगंबर अखाड़ा और साधु संत राम मंदिर के लिए लड़ाई लड़ते रहे क्योंकि अयोध्या भगवान श्रीराम का जन्म स्थान है और जन्मस्थान की अदला-बदली नहीं हो सकती। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी कैबिनेट विस्तार: मोदी-शाह से जल्द मिलेंगे ओपी राजभर, बिहार से भी चाहते हैं लोकसभा की कुछ सीटें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Video: 'अमर उजाला संगम संस्कृतियों का' में योग नृत्य के साथ ही लखनऊ बैंड की धूम, जानें - और क्या है खास




उन्होंने कहा कि राम मंदिर राष्ट्र का मंदिर है। राष्ट्र के सम्मान का मंदिर है। 10 करोड़ लोगों ने मंदिर निर्माण के लिए योगदान दिया है। राम मंदिर करोड़ो लोगों के परिश्रम से निर्मित हो रहा है। राम मंदिर की आयु 1000 साल बनाने की कोशिश की गई है।

उन्होंने बताया कि जमीन में ऊपर कंक्रीट नहीं है। जमीन के नीचे लोहे का तार नहीं है। 14 मीटर गहरी आर्टिफिशियल रॉक बनाई गई है। सीमेंट का प्रयोग मात्र 2.5 प्रतिशत तक किया गया है। अब तक 21 लाख क्यूबिक पत्थर लग चुके हैं । हमने किसी विदेशी कंसल्टेंट की मदद नहीं ली है। राम मंदिर स्वतंत्र भारत की अद्भुत इंजीनियरिंग की रचना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed