फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram Temple: Passes will be issued to facilitate darshan, separate time will be fixed for pass holders

राम मंदिर: दर्शन के लिए जारी हुए पास, पास धारकों का समय हुआ अलग, अब दिन में 45 मिनट विश्राम करेंगे रामलला

Fri, 16 Feb 2024 09:38 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 16 Feb 2024 09:38 PM IST
सार

राम मंदिर में दर्शन के लिए व्यवस्थाओं में बदलाव किया जा रहा है। अब रोजाना 2400 पास जारी किए जाएंगे। पासधारकों के लिए अलग से समय भी तय किया गया है। 

विज्ञापन
Ram Temple: Passes will be issued to facilitate darshan, separate time will be fixed for pass holders
रामलला के दर्शन करने पहुंच रहे हैं श्रद्धालु। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रामलला के सुगम दर्शन के लिए रोजाना 2400 पास जारी किए जाएंगे। पासधारकों के लिए दर्शन का समय भी निर्धारित किया गया है। छह पालियों में पासधारकाें को दर्शन मिलेगा। हर पाली को दो-दो घंटे में विभाजित किया गया है। सुगम दर्शन के लिए हर पाली में 300 पास व 100 विशिष्ट पास बनाए जाएंगे। नई व्यवस्था शनिवार से लागू

विज्ञापन


हो जाएगी। राममंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि दर्शन व्यवस्था को आसान करने के लिए कुछ नई सुविधाएं बनाई गई हैं। रोजाना 2400 पास जारी किए जाएंगे। इसमें दो तरह के पास होंगे। एक सुगम दर्शन पास होगा, जबकि दूसरा विशिष्ट पास होगा। पासधारकों के लिए सुबह सात से नौ, नौ से 11, दोपहर एक से तीन, तीन से पांच, पांच से सात व सात से नौ बजे का समय निर्धारित किया गया है। सुबह 11 से एक बजे तक पास की सुविधा नहीं रहेगी। सुगम दर्शन के तहत प्रत्येक पाली में तीन सौ लोग दर्शन करेंगे। जिनके सामान सुग्रीव किला सेवा केंद्र में जमा होंगे। 300 में 150 पास ऑनलाइन होंगे, शेष 150 पास रिजर्व होंगे, जो ट्रस्ट की संस्तुति पर ही बनेंगे। हर पाली में 100 विशिष्ट पास भी बनेंगे। ये भी केवल ट्रस्ट की संस्तुति पर ही बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


तीन आरती में शामिल होंगे 300 भक्त
डॉ. अनिल ने बताया कि रामलला की तीन आरती में भक्तों को शामिल होने का मौका मिलेगा। सुबह मंगला आरती 4:30 बजे, शृंगार आरती 6:15 बजे और शयन आरती रात 10 बजे होगी। हर आरती के लिए 100 पास जारी किए जाएंगे। इसमें 20 ऑनलाइन, 30 पास खिड़की से बनेंगे।। 50 पास रिजर्व रहेंगे, जो सिर्फ ट्रस्ट की संस्तुति पर बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोज 45 मिनट विश्राम करेंगे रामलला
डॉ. अनिल ने बताया कि रामलला को अब रोजाना 45 मिनट का विश्राम कराया जाएगा। बताया कि दोपहर 12 बजे रामलला की आरती होगी, भोग लगेगा। इसके बाद मंदिर के पट बंद हो जाएंगे। आरती और भोग की प्रक्रिया में 15 से 20 मिनट लगते हैं। इसके बाद दोपहर एक बजे से पुन: दर्शन शुरू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed