फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram Temple flag hoisting: CM Yogi arrives before PM, examines every detail; grand event to be held on 25th

राम मंदिर ध्वजारोहण: पीएम के पहले पहुंचे सीएम योगी, एक-एक चीज को परखा; 25 को होगा भव्य कार्यक्रम

Tue, 18 Nov 2025 08:17 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 18 Nov 2025 08:17 PM IST
सार

Ram Mandir flag hoisting: 25 नवंबर को राम मंदिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए सीएम योगी मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। 

विज्ञापन
Ram Temple flag hoisting: CM Yogi arrives before PM, examines every detail; grand event to be held on 25th
सीएम योगी पहुंचे अयोध्या। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होने वाले राम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को परखने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को रामजन्मभूमि परिसर पहुंचे। यहां उनकी मौजूदगी में ध्वजारोहण का ट्रायल सफलतापूर्वक हुआ। ट्रायल के दौरान ध्वज स्तंभ की तकनीकी क्षमता, रस्सी संचालन, सुरक्षा घेरा और भीड़ प्रबंधन की सूक्ष्मता से जांच की गई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों व अधिकारियों के साथ करीब दो घंटे तक कार्यक्रम स्थलोंं का विस्तृत निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ध्वजारोहण समारोह रामराज के आदर्शों, मर्यादा, सद्भाव और लोक कल्याण का साक्षात संदेश देगा। इसलिए किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री 22 व 24 नवंबर को एक बार फिर अयोध्या आएंगे। इस दौरान वह सुरक्षा व्यवस्था, अतिथि प्रबंधन, यातायात योजना और मंच व्यवस्था की अंतिम समीक्षा करेंगे। ध्वजारोहण से जुड़े सभी विभागों को उनकी अगली समीक्षा तक शत-प्रतिशत तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने उन्हें ध्वजारोहण समारोह की तैयारी से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री किस रूट से राम जन्मभूमि परिसर में प्रवेश करेंगे, उसका भी निरीक्षण किया। पीएम मोदी सहित अन्य अतिथि आदि शंकराचार्य द्वार यानी गेट नंबर 11 से राम मंदिर में प्रवेश करेंगे। यह द्वार बनकर तैयार हो गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ भी मंगलवार को इसी द्वार से राम मंदिर पहुंचे। बैठक में राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्र, गोपाल राव, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी राजीव कृष्ण, एडीजी जोन सुजीत पांडेय, कमिश्नर राजेश कुमार, डीएम निखिल टीकाराम फूंडे व एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी जोन ने भी की समीक्षा बैठक
समारोह की तैयारियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी सक्रियता से जुटी हैं। मुख्यमंत्री के भ्रमण के तुरंत बाद एडीजी जोन सुजीत पांडेय ने सरयू अतिथि गृह में अधिकारियों के साथ अलग से समीक्षा बैठक की। इसमें सुरक्षा घेरा, वीआईपी मूवमेंट, यातायात डायवर्जन, भीड़ नियंत्रण और इमरजेंसी रेस्पॉन्स सिस्टम की विस्तार से समीक्षा की गई। एडीजी ने निर्देश दिए कि ध्वजारोहण के दिन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए फोर्स को अलर्ट मोड में रखा जाए और सभी संवेदनशील बिंदुओं पर अतिरिक्त तैनाती सुनिश्चित हो। बैठक में एडीजी पीएसी आरके स्वर्णकार, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर व एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे मौजूद रहे।

सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी व रामलला के दरबार में टेका माथा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन से की। यहां उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। हनुमानगढ़ी में हनुमंतलला के समक्ष शीश नवाने के बाद मुख्यमंत्री राम मंदिर पहुंचे। यहां रामलला की आरती के बाद उन्होंने प्रभु श्रीराम के चरणों में शीश झुकाया और परिक्रमा करते हुए मंदिर निर्माण की प्रगति का जायजा लिया।

दर्शन-पूजन के बाद राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उन्हें मंदिर निर्माण की वर्तमान स्थिति और आगामी चरणों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने सभी बिंदुओं पर जानकारी लेते हुए दिशा-निर्देश भी दिए। श्रीरामलला के दर्शन के बाद जब मुख्यमंत्री बाहर निकले तो बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। सीएम योगी ने भी हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान जय श्रीराम के नारे से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा।

अयोध्या आगमन पर रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, रामचंद्र यादव, अभय सिंह, चंद्रभानु पासवान, अमित सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed