फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram Temple flag hoisting ceremony: Guests will also be arriving from Shri Ram's in-laws' house, preparations h

राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह: श्रीराम के ससुराल से भी आएंगे मेहमान, प्राण प्रतिष्ठा जैसे आयोजन की तैयारी

Thu, 06 Nov 2025 07:06 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 06 Nov 2025 07:06 PM IST
सार

Ayodhya Ram Temple: 25 नवंबर को अयोध्या राम मंदिर में होने वाले ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी विशेष रूप से शामिल होंगे। 

विज्ञापन
Ram Temple flag hoisting ceremony: Guests will also be arriving from Shri Ram's in-laws' house, preparations h
राम मंदिर में ध्वजारोहण की तैयारी। - फोटो : फाइल फोटो।

विस्तार

राम मंदिर में 25 नवंबर को ध्वजारोहण समारोह की तैयारी तेज हो गई है। समारोह में आठ हजार से अधिक मेहमान बुलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में श्रीराम की ससुराल जनकपुर से भी मेहमानों को बुलाने की योजना है। इसके अलावा राम मंदिर निर्माण के लिए बड़ी निधि समर्पित करने वाले लोगों को भी आमंत्रण दिया जा रहा है।

विज्ञापन


अभी तक ध्वजारोहण समारोह को पूर्वी उत्तर प्रदेश तक ही केंद्रित रखा गया था, लेकिन अब इसको थोड़ा विस्तार दिए जाने की योजना बन रही है। इसी क्रम में निणि समर्पण करने वाले लोगों को बुलाया जाएगा। इनमें से कई लोग अन्य प्रदेशों के रहने वाले हैं, हांलाकि इनकी संख्या सीमित होगी। वहीं श्रीराम की सुसराल जनकपुर से भी मेहमानों को बुलाने की योजना बन रही है। इसकी पुष्टि करते हुए विहिप के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज ने बताया कि जनकपुर से कोई न कोई प्रतिनिधि ध्वजारोहण समारोह में आएगा। कितने लोगों को बुलाएंगे इस पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र, मंदिर के व्यवस्था प्रमुख गोपाल राव व एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। ध्वजारोहण समारोह में आए हुए सभी मेहमानों को रामलला व राम दरबार में दर्शन कराया जाएगा। भीड़ का दबाव न हो इसलिए टुकड़ियों में दर्शन के लिए भेजा जाएगा। मेहमानों के बैठने के लिए 20 से अधिक ब्लॉक बनाए जा रहे हैं। एक ब्लॉक में 400 से 500 लोग बैठ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार राम मंदिर में होगा विवाहोत्सव

राम मंदिर में पहली बार राम विवाहोत्सव के भी आयोजन की तैयारी हो रही है। विहिप के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज ने बताया कि रामदरबार की स्थापना के बाद यह पहला विवाहोत्सव है इसलिए पहली बार श्रीराम विवाह का भी उत्सव करने की योजना बन रही है। उत्सव का स्वरूप क्या होगा, इसको लेकर मंथन किया जा रहा है। उत्सव मंदिर परिसर या फिर अंगद टीला परिसर में किया जा सकता है। इसके तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि की योजना बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed