फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram Temple donation controversy: Nripendra Mishra to arrive in Ayodhya today; government says this is an inter

राम मंदिर चंदा विवाद: नृपेंद्र मिश्र आज पहुंचेंगे अयोध्या, सरकार की दो टूक- ये ट्रस्ट का आंतरिक मामला

Sat, 13 Jun 2026 08:25 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ/अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ/अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 13 Jun 2026 08:25 AM IST
सार

Ram Mandir donation controversy: राम मंदिर ट्रस्ट चंदा विवाद में आज बड़ा फैसला हो सकता है। नृपेंद्र मिश्र आज पूरे मामले को समझने के लिए अयोध्या आ रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Ram Temple donation controversy: Nripendra Mishra to arrive in Ayodhya today; government says this is an inter
राम मंदिर चंदा विवाद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राम मंदिर चंदा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को इस मामले में लखनऊ हाईकोर्ट में पीएआईएल दाखिल की गई। कुछ साधु-संत भी इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर चुके हैं। उधर यूपी कैबिनेट में मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा है कि सरकार इस मामले में कोई दखल या हस्तक्षेप नहीं है। यह पूरी तरह से ट्रस्ट का मामला है। इस बीच नृपेंद्र मिश्र आज अयोध्या पहुंच रहे हैं। उनके पहुंचने के बाद कुछ बड़े फैसले होने की संभावना है। 

विज्ञापन

Ram Temple donation controversy: Nripendra Mishra to arrive in Ayodhya today; government says this is an inter
अयोध्या का राम मंदिर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वित्तीय पारदर्शिता को लेकर एक नया पत्र प्रधानमंत्री को भेजा गया है। पत्र में ट्रस्ट की स्थापना से अब तक प्राप्त समस्त दान, आय-व्यय, बैंक खातों, भूमि खरीद-फरोख्त और अन्य संपत्तियों का पूरा विवरण सार्वजनिक किए जाने की मांग की गई है। भाजपा नेता ने इससे पहले नौ जून को पीएम को पत्र भेजकर राम मंदिर की दानराशि में गबन प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की थी।

डॉ. रजनीश सिंह की ओर से प्रधानमंत्री को संबोधित पत्र में कहा गया है कि देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा और विश्वास के साथ मंदिर निर्माण के लिए धन, आभूषण और अन्य प्रकार के दान समर्पित किए हैं। इसलिए प्रत्येक भक्त को यह जानने का अधिकार है कि उसके दिए गए दान का उपयोग किस प्रकार किया गया। पत्र में प्रधानमंत्री से अनुरोध किया गया है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को निर्देशित किया जाए कि वह अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर स्थापना काल से अब तक का पूरा विवरण सार्वजनिक करे।

इसमें समर्पण निधि अभियान से प्राप्त धनराशि, दान पात्रों और ऑनलाइन माध्यमों से प्राप्त दान, सोना-चांदी एवं अन्य बहुमूल्य वस्तुओं का लेखा-जोखा, सभी बैंक खातों के वित्तीय लेन-देन, भूमि खरीद-बिक्री के अभिलेख, मंदिर निर्माण एवं प्रशासनिक खर्च का मदवार विवरण तथा ऑडिट रिपोर्ट और लेखा परीक्षण रिपोर्ट शामिल हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

दान प्रकरण में सरकार नहीं कर रही हस्तक्षेप: शाही

अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने राम मंदिर दान प्रकरण में कहा है कि यह राम मंदिर ट्रस्ट का आंतरिक मामला है। ट्रस्ट ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आवश्यक कार्रवाई ट्रस्ट अपनी नियमावली के अनुसार करेगा। इस मामले को लेकर ट्रस्ट पूरी तरह सजग और सतर्क है। यदि कहीं कोई कमी या अनियमितता है तो उसकी जांच की जा रही है। सरकार फिलहाल इस मामले में हस्तक्षेप नहीं कर रही है, क्याेंकि यह ट्रस्ट का विषय है। यदि ट्रस्ट सरकार से किसी सहायता या कार्रवाई की अपेक्षा करेगा तो सरकार उस पर विचार करेगी।

विज्ञापन

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सीबीआई जांच हो

 समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा हुआ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इसकी जांच सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर के चढ़ावे में चोरी की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। यादव ने दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पारसनाथ यादव ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी सभी धर्मों और जातियों का सम्मान करती है। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा भी इस मामले की जांच की मांग किए जाने का उल्लेख किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed