{"_id":"68b6c6917ca778dae70ca24e","slug":"ram-swarup-university-gave-clarification-renewal-process-is-going-on-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रामस्वरूप यूनिवर्सिटी ने दी सफाई... चल रही नवीनीकरण की प्रक्रिया, बिना सूचना पहुंचे थे कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रामस्वरूप यूनिवर्सिटी ने दी सफाई... चल रही नवीनीकरण की प्रक्रिया, बिना सूचना पहुंचे थे कार्यकर्ता
Tue, 02 Sep 2025 04:02 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 02 Sep 2025 04:02 PM IST
सार
बाराबंकी में एबीवीपी छात्रों पर लाठीचार्ज और छात्रों को निलंबन को लेकर रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी के प्रशासन ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिना मान्यता पढ़ाई कराने के आरोपों से घिरी रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी के प्रशासन ने सोमवार को मीडिया के सामने सफाई दी। यूनिवर्सिटी की महिला अधिकारी ने बताया कि पूरा विवाद दो छात्रों के निलंबन से शुरू हुआ।
विज्ञापन
शनिवार को इन छात्रों को अनुशासनहीनता के चलते निलंबित किया गया था। इसके विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता व कुछ छात्र बिना पूर्व सूचना दिए कैंपस में आ पहुंचे और हंगामा करने लगे। अधिकारी ने कहा कि हर शिक्षण संस्थान का अपना अनुशासन होता है और छात्रों से जुड़े किसी भी मुद्दे को गंभीरता से लिया जाता है।
विज्ञापन
छात्रों को निलंबन करने के बाद पूरा मामला कमेटी में जाता है जहां दोनों पक्षों को सुनने के बाद छात्रों की बहाली भी हो जाती है। यह एक प्रक्रिया है। मान्यता को लेकर छात्रों में फैल रही अफवाहों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय को पहले मान्यता मिल चुकी है, जिसका नवीनीकरण कराने के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया में आवेदन किया गया है। यह एक प्रक्रिया है और जल्द पूरी होगी। यूनिवर्सिटी प्रशासन का दावा है कि छात्रों का भविष्य सुरक्षित है और किसी भी छात्र का करियर अंधकारमय नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन