{"_id":"5de398c18ebc3e549857932d","slug":"ram-rasoi-inaugration-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में शुरू होगी राम रसोई, रामभक्तों के लिए होगी निशुल्क प्रसाद की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में शुरू होगी राम रसोई, रामभक्तों के लिए होगी निशुल्क प्रसाद की व्यवस्था
Sun, 01 Dec 2019 04:11 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 01 Dec 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या
- फोटो : amar ujala
रामकोट क्षेत्र स्थित अमावा राम मंदिर में रविवार को राम रसोई का भव्य शुभारंभ किया जाएगा। अमावा मंदिर के व्यवस्थापक पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल ने बताया कि मंदिर में तीन दिवसीय राम विवाह उत्सव का उल्लास भी झलक रहा है।
विज्ञापन
पहले दिन तिरुपति बालाजी से आए वैदिक पंडितों द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन किया गया। रविवार को राम रसोई का शुभारंभ किया जाएगा। रामविवाह उत्सव में शामिल भक्तों को भोजन प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा।
विज्ञापन
2 दिसंबर से रामलला के दर्शन को आने वाले राम भक्तों को निशुल्क भोजन प्रसाद की व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि मंदिर में राम विवाह उत्सव पर विभिन्न कार्यक्रम संचालित है।
विज्ञापन