फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram Navami: Ram Lalla will be adorned with these ornaments, Lord Shri Ram will appear in golden crown and jewe

रामनवमी: इन आभूषणों से होगा रामलला का श्रृंगार, स्वर्ण मुकुट व रत्नजड़ित पोशाक में दर्शन देंगे प्रभु श्रीराम

Tue, 16 Apr 2024 08:28 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 16 Apr 2024 08:28 PM IST
सार

Ram navami: रामनवमी पर रामलला की भव्यता और सुंदरता देखते ही बनेगी। जन्मोत्सव के मौके पर रामलला का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इसके लिए खास आभूषण मंगाए गए हैं। 

विज्ञापन
Ram Navami: Ram Lalla will be adorned with these ornaments, Lord Shri Ram will appear in golden crown and jewe
राम नवमी पर रामलला का श्रृंगार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

500 वर्ष बाद बुधवार को शुभ योग में रामलला भव्य महल में अपना जन्मदिन मनाएंगे। सूर्यवंशी भगवान राम के मस्तक पर दोपहर 12:16 बजे स्वयं भगवान सूर्य की किरणें उनका तिलक करेंगी। यह विज्ञान और इंजीनियरिंग के अद्भुत प्रयोग से सफल होगा। इस खास मौके पर रामलला का श्रृंगार भी खास होगा। 

विज्ञापन


इस बार का रामजन्मोत्सव अद्भुत, अलौकिक व अविस्मरणीय हो, कुछ ऐसी तैयारी करने में शासन, प्रशासन और राममंदिर ट्रस्ट जुटा रहा। रामजन्मोत्सव के दिन बुधवार को रामलला स्वर्णमुकुट व रत्नजड़ित पीले रंग की पोशाक धारण कर भक्तों को दर्शन देंगे।रामनवमी पर सुबह 3:30 बजे से ही रामलला के दर्शन का सिलसिला शुरू हो जाएगा। रात 11 बजे तक निरंतर जारी रहेंगे। यह पहली बार होगा जब रामलला के अभिषेक, श्रृंगार, राग-भोग, आरती व दर्शन साथ-साथ चलता रहेगा।
विज्ञापन


12 बजे होगी जन्म की आरती 
दोपहर ठीक 12 बजे रामलला के जन्म की आरती होगी। रामलला को पांच प्रकार की पंजीरी सहित 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। इससे पहले रामलला का विभिन्न औषधियों से युक्त कलश से अभिषेक होगा। फिर श्रृंगार होगा। हीरे, मोती, सोने-चांदी के कई प्रकार के आभूषणों से रामलला को सज्जित किया जाएगा। रामजन्म के समय रामलला का जब अभिषेक व श्रृंगार किया जाएगा तो ऐसा पर्दा लगा रहेगा जिससे भक्त रामलला के श्रृंगार व अभिषेक को देख पाएंगे। यह अद्भुत क्षण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन आभूषणों से होगा रामलला का श्रृंगार
सोने का मुकुट, पन्ना की अंगूठी, माणिक व पन्ना का कमरबंद, हीरे का कंगन, हीरा, माणिक व पन्ना जड़ित हजार, पंचलड़ा, दो किलो वजन की विजय माला

नवमी तिथि पर पूजा का शुभ मुहूर्त
नवमी तिथि 16 अप्रैल दोपहर 01:23 बजे से शुरू हो गई है। इसका समापन 17 अप्रैल को दोपहर 03:15 बजे होगा।
सुबह 11:03 से दोपहर 01:38 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02:34 बजे से 03:24 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त – शाम 06:47 बजे से 07:09 बजे तक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed