{"_id":"dada934c97492277d50d9a23c4f32bdb","slug":"ram-naik-says-no-cheating-in-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में नकल पर राम नाईक का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा में नकल पर राम नाईक का अल्टीमेटम
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Mon, 02 Mar 2015 10:13 AM IST
विज्ञापन
भले ही यूपी बोर्ड की परीक्षा में नकल को लेकर सवाल उठ रहे हों लेकिन राज्यपाल व कुलाधिपति राम नाईक ने विश्वविद्यालयों को समय रहते चेता दिया है कि वे नकलविहीन परीक्षाएं कराएं। परीक्षाएं समय से शुरू हो जाएं और रिजल्ट भी समय से घोषित किए जाएं। इस संबंध में उन्होंने सभी राज्य विश्वविद्यायों से सात मार्च तक कार्ययोजना भेजने को कहा है।
विज्ञापन
उन्होंने विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं में सामूहिक नकल कराने में लिप्त अधिकारियों, कर्मचारियों और परीक्षा केंद्रों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
राज्यपाल ने सभी राज्य विश्वविद्यालयों, प्राविधिक, कृषि एवं चिकित्सा विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों को भेजे निर्देश में कहा है कि वे सत्र 2014-15 की परीक्षाएं नकलविहीन एवं शुचिता के साथ समय से संपन्न कराने एवं परिणाम घोषित करने के संबंध में कार्ययोजना बनाकर राजभवन को सूचित करें।
विज्ञापन
उन्होंने विश्वविद्यालयों से परीक्षाओं की तिथियां निर्धारित कर टाइम टेबल उपलब्ध कराने, समय से प्रवेश पत्र जारी करने, प्रवेश पत्र में त्रुटियों के संशोधन के लिए सेल गठित करने, परीक्षाएं नकलविहीन संपन्न कराने, इसके लिए उड़नदस्तों कागठन करने तथा समय से रिजल्ट घोषित करने के निर्देश दिए हैं।