{"_id":"f3a36f7f5387e826aa0cce6b14377d89","slug":"ram-naik-said-every-indian-has-ram-dna-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हर भारतवासी में है भगवान राम का डीएनए'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'हर भारतवासी में है भगवान राम का डीएनए'
ब्यूरो/अमर उजाला,कासगंज
Updated Mon, 20 Apr 2015 12:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैलई के श्री संकटमोचन धाम के रजत जयंती समारोह में राज्यपाल राम नाईक और लोकायुक्त ने शिरकत की। भक्ति साहित्य सम्मेलन में राज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक भारतीय में राम का डीएनए है।
विज्ञापन
राम हर भारतीय के लिए प्रेरणा स्रोत है। उत्तर प्रदेश बहुत ही सौभाग्यशाली प्रदेश है जहां भगवान राम, श्री कृष्ण ने अवतार लिया। हर मां को पुत्र के रूप में राम चाहिए, पिता को बेटे के रूप में राम चाहिए, पत्नी को पति के रूप में राम चाहिए।
विज्ञापन
राजा भी राम के रूप होना चाहिए। हनुमान जैसे देश भक्त बनें और हर समय अपनी जन्मभूमि अपने देश के लिए कार्य करें।
श्री संकटमोचन धाम सैलई में रजत जंयती भक्ति साहित्य समारोह में उन्होंने कहा कि राम ने जब सेतु निर्माण किया था तो एक गिलहरी ने भी सेतु निर्माण में अपना योगदान दिया।
विज्ञापन
इसलिए सेवा के दौरान यह देखा जाता है कि सेवा करने वाले व्यक्ति के भाव का क्या महत्व है। उन्होंने कहा कि भगवान राम भारतीयों के लिए आदर्श ही नहीं बल्कि इंडोनेशिया, थाइलेंड जैसे इस्लामिक देशों में भी भगवान राम की पूजा की जाती है।