फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram Mandir Udghatan Yogi government will broadcast stories related to Shri Ram on social media platforms also

Ram Mandir: सोशल मीडिया को राममय करेगी योगी सरकार, इन्फ्लूएंसर्स के जरिए प्रचार, ड्रोन शो और वाटर स्क्रीन...

Tue, 05 Dec 2023 10:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 05 Dec 2023 10:57 AM IST
सार

राममंदिर के उद्घाटन से पहले अयोध्या के विकास, राममंदिर और प्रभु श्रीराम से जुड़ी गाथाओं को सोशल मीडिया पर जोर-शोर से प्रसारित किया जाएगा। वहीं मंदिर के उद्घाटन के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को भी विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जाएगा। 

विज्ञापन
Ram Mandir Udghatan Yogi government will broadcast stories related to Shri Ram on social media platforms also
अयोध्या में रामलला के दर्शन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।(फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश सरकार अयोध्या में जनवरी में होने जा रहे भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में जुटी हुई है। इसके तहत पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम के साथ विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी कार्यक्रम प्रसारित किए जायेंगे। इसके लिए संस्कृति विभाग ने सोशल मीडिया के बड़े इन्फ्लूएंसर्स से संपर्क किया है। 
विज्ञापन


राममंदिर के उद्घाटन से पहले अयोध्या के विकास, राममंदिर और प्रभु श्रीराम से जुड़ी गाथाओं को सोशल मीडिया पर जोर-शोर से प्रसारित किया जाएगा। वहीं मंदिर के उद्घाटन के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को भी विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जाएगा। 
विज्ञापन


दीपोत्सव की तर्ज पर राम कथा से जुड़े हुए विभिन्न प्रसंगों को रील्स के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा। फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यूट्यूब जैसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे इन्फ्लूएंसर्स से विभाग संपर्क कर रहा है। विभाग की ओर से इस पर 25 लाख रुपये खर्च किये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन और संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने बताया कि इसके साथ ही श्री वाल्मीकि रामायण व रामचरित मानस के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी बनेगी। संस्कृति विभाग की ओर से विभिन्न लेखकों द्वारा प्रभु श्रीराम के जीवन दर्शन पर आधारित विभिन्न पुस्तकों के विमोचन का भी कार्यक्रम निर्धारित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इसी के तहत देश व विदेश के कई गायकों द्वारा बनाए गये रामायण पर आधारित एल्बम को भी रिलीज किया जाएगा। इसके लिए एक करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे।

ड्रोन शो और वाटर स्क्रीन पर होगा लेजर शो
इस खास अवसर पर रामायण से जुड़े हुए प्रभु श्रीराम से संबंधित विभिन्न प्रसंगों को जल, नभ और थल तीनों माध्यमों से भव्य रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। इस क्रम में संस्कृति विभाग सरयू के तट पर प्रोक्शन मैपिंग के माध्यम से रामकथा की प्रस्तुति, ड्रोन शो, सरयू में वाटर स्क्रीन्स पर लेजर शो के माध्यम से विभिन्न कथाओं का प्रस्तुतिकरण कराएगा। कुछ और भी कार्यक्रम प्रस्तावित किए जा रहे हैं। इस पर 10 करोड़ खर्च किये जाएंगे।

रामपथ पर एक रंग में संवरने लगे भवन
रामपथ, जन्मभूमि पथ, भक्तिपथ के जिन हिस्सों पर चौड़ीकरण का काम पूरा होता जा रहा है, वहां की दुकानों पर फसाड भी तैयार होने लगे हैं। ज्यादातर इलाकों में भवनों पर बन रहे रामायण कालीन चिन्ह अलग छटा बिखेर रहे हैं।

खासतौर पर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर शंख, त्रिशूल, तीर धनुष, गदा, चक्र, स्वास्तिक, भगवा ध्वज, जैसे चिन्ह एक खास रंग में बनाए जा रहे हैं। गाढ़े मैरून रंग की पृष्ठभूमि पर सफेद व गेरूए रंग से ये कलाकृतियां अलग ही छटा बिखेर रही हैं। लगभग 13 किलोमीटर का रामपथ 798 करोड़ की लागत से विकसित किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed