रामनगरी की होली इस बार बेहद खास रही। राम मंदिर वाली होली को लेकर अयोध्या में जबरदस्त उल्लास नजर आया। भगवान श्री रामलला ने भी 495 साल बाद भव्य महल में होली खेली। इस दौरान देश भर के लोग मंदिर पहुंचे। अयोध्या में होली की सुबह सबसे पहले मठ मंदिरों में विराजमान भगवान को अबीर गुलाल अर्पित कर होली खेलने की अनुमति मांगी गई। इसके बाद पूरी अयोध्या रंग उत्सव के उल्लास में डूब गई।
राम मंदिर की होली: 495 वर्षों बाद रामलला ने भव्य महल में खेली होली, देश भर से उमड़े लोग, जश्न का माहौल
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 25 Mar 2024 06:37 PM IST
सार
Ayodhya Ram Mandir Holi Photos : अयोध्या के राम मंदिर में 495 वर्षों बाद होली खेली गई। इस खास मौके का साक्षा बनने के लिए देश भर से लोग उमड़े। होली पर राललला का विशेष वस्त्र अर्पित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन