{"_id":"656c6a0f43055ff653093b35","slug":"ram-janmbhoomi-campus-expended-till-100-acre-in-ayodhya-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: 100 एकड़ तक विस्तारित हो चुका है रामजन्मभूमि परिसर, दो साल में 30 एकड़ जमीन खरीदी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: 100 एकड़ तक विस्तारित हो चुका है रामजन्मभूमि परिसर, दो साल में 30 एकड़ जमीन खरीदी गई
Sun, 03 Dec 2023 05:14 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 03 Dec 2023 05:14 PM IST
सार
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट भविष्य की जरूरतों को देखते हुए जमीन का विस्तार करता जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट से निर्णय आने के बाद ट्रस्ट को 70 एकड़ जमीन मिली थी।
विज्ञापन
अयोध्या का निर्माणाधीन राम मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अब करीब 100 एकड़ जमीन का मालिक हो चुका है। सुप्रीम कोर्ट से आए निर्णय के बाद रामजन्मभूमि परिसर की 70 एकड़ जमीन ट्रस्ट को मिली थी। इसके बाद से ट्रस्ट ने परिसर के आस-पास व बाहर स्थित करीब 30 एकड़ जमीन पिछले दो सालों में खरीदी है।
विज्ञापन
राममंदिर के उद्घाटन के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ेगी। ऐसे में भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट लगातार जमीनें खरीद रहा है। इसी क्रम में ट्रस्ट ने 55 करोड़ में शाहनेवाजपुर मांझा में 116 बिस्वा जमीन और खरीदी है। इससे पहले ट्रस्ट बाग बिजेसी में करीब छह एकड़ जमीन खरीद चुका है।
विज्ञापन
बाग बिजेसी में ही कुछ भूखंड ट्रस्ट आपसी सहमति के आधार पर खरीदने की तैयारी कर रहा है, जमीन के मालिकों से ट्रस्ट की बातचीत चल रही है। यह भूमि करीब तीन एकड़ बताई जा रही है। इसी तरह रामजन्मभूमि परिसर के आस-पास स्थित कुछ मंदिरों को भी ट्रस्ट ने आपसी सहमति के आधार पर पिछले दिनों लिया है।
विज्ञापन
राममंदिर ट्रस्ट से जुड़े एक पदाधिकारी ने बताया कि भविष्य की जरूरतों को देखते हुए ट्रस्ट समय-समय पर जमीनें लेता रहता है। रामजन्मभूमि परिसर के अलावा अब तक करीब 30 एकड़ जमीन ट्रस्ट खरीद चुका है।