फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ram govind describe government budget against public

आखिर योगी सरकार के बजट को नेता विपक्ष ने क्यों बताया पशु-पक्षी विरोधी?

Tue, 27 Mar 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 27 Mar 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
ram govind describe government budget against public
नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विभागीय अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान नेता विपक्ष राम गोविंद चौधरी ने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि अभी तो, राम-राम कहना, पराया नाम अपना, वाला ही चल रहा है।

विज्ञापन


यह बजट जनविरोधी तो है ही, यह पशु-पक्षी और लता-पताका विरोधी भी है। कहा कि नारा देकर आए थे- गुंडाराज न भ्रष्टाचार, लेकिन गुंडई से अफसर तक नहीं बच रहे हैं। अवैध खनन कराने के लिए झगड़ा हो रहा है?
विज्ञापन


उन्होंने सरकार को नसीहत दी कि वह बहुमत का घमंड न करे। अभी 14 वर्ष बाद वापस आए हैं। यही रवैया रहा तो 24 साल बाद भी मौका नहीं मिलेगा। 

‘प्रेम’ की हालत ये क्या जानें...

ram govind describe government budget against public
विधान परिषद - फोटो : amar ujala

चौधरी ने सरकारी नीतियों की आलोचना में एंटी रोमियो स्क्वॉएड के गठन पर अपने अंदाज में सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और संसदीय कार्यमंत्री शादी विहीन हैं। इन्हें रोमियो के बारे में कैसे पता चला?

ये प्रेम की हालत को क्या जानें? लेकिन एंटी रोमियो स्क्वॉएड बनाकर पति-पत्नी, भाई-बहन को जेल भेजने लगे। उन्होंने राधा-कृष्ण, राम-सीता और शंकर-पार्वती के प्रेम की चर्चा करते हुए कहा कि राम-सीता का प्रेम फुलवारी में हो गया।

माता पार्वती ने अपने प्रेम के लिए अखंड तपस्या की। राधा-कृष्ण का प्रेम समझने पूरी दुनिया से लोग आते हैं। लेकिन हिंदू धर्म का अलंबरदार बनने वालों ने प्रेम पर प्रतिबंध लगा दिया।

इस पर संसदीय कार्यमंत्री ने शायर मुनव्वर राणा के शेर ‘चलती फिरती हुई आंखों से अजां देखी है/ मैंने जन्नत तो नहीं देखी है, मां देखी है।’ के हवाले से कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने वात्सल्य प्रेम का जिक्र नहीं किया, लेकिन हम करते हैं।

लोकहित को ध्यान में रखकर काम करे सरकार : लालजी

ram govind describe government budget against public
लाल जी वर्मा

बसपा नेता लालजी वर्मा ने विपक्ष के कटौती प्रस्ताव पर जोर देते हुए कहा कि  यह ‘घोषणा सरकार’ है। इसे लगता है जो कह देंगे वह हो जाएगा। लेकिन एंटी रोमियो स्क्वॉएड बनाने के बावजूद महिलाओं पर अपराध बढ़े हैं। उन्होंने सरकार पर संख्याबल से अहंकारी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि गोरखपुर और फूलपुर में इस अहंकार का जवाब मिल गया है। उन्होंने सरकार से लोकहित को ध्यान में रखकर काम की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed